पीडितों का रजिस्टर: आर्थिक सहायता की मदद करें

मोहन जूरी, पिता कोसूराम जूरी, ग्राम आकाबेड़ा (मेलनार) पंचायत कलमानार, ब्लाक कोहकामेटा, जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके परिवार को 2015 नक्सली लोग गांव से भगा दिए। फिर मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर नारायणपुर शांतिनगर।भागकर रहने के लिए आ गए। सरकार के तरफ से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिला है इसके लिए उन्होंने आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात करके आर्थिक सहायता दिलाने में मदद करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@

Posted on: Feb 04, 2023. Tags: CG DISPLACED KOHAKAMETA MOAIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIM RAJISTAR

पीड़िता का रजिस्टर: आर्थिक सहायता दिलाने में मदद करें

कुलेराम गोटा, पिता कैसाराम गोटा, ग्राम अरवेल, पंचायत जाटलुर, ब्लाक ओरछा, जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं 2011 में नक्सलियों के मार के डर से अपना गांव छोड़कर नारायणपुर गुडरीपारा में आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। सरकार के तरफ से उन्हें कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिला है ना ही कोई आश्वासन दिए हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सरकार से बात करके आर्थिक सहायता दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 6266803873.

Posted on: Feb 04, 2023. Tags: CGVICTIM RAJISTAR DISPLACED JOP MOAIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA

पीड़ितों का रजिस्टर: घर दिलाने में मदद करें..

दुग्गाराम वडडे, पिता कोला वडडे, ग्राम पंचायत जाटलूर, थाना+ब्लाक ओरछा, जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं 2010 में नक्सलियों ने उनके परिवार को गांव से भगा दिए। फिर भी लोग नक्सलियों के मार के डर से अपना जान बचा कर नारायणपुर में आ गए। और अपना जीवन यापन कर रहे हैं सरकार के तरफ से आर्थिक सहायता उन्हें ₹30000 मिला था। उनको सरकार की तरफ से घर नहीं मिला है घर के लिए आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक नहीं मिला है इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7974983752

Posted on: Feb 04, 2023. Tags: CG DISPLACED HOUSE MOAIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM RAJISTAR

पीडितों का रजिस्टर: सरकार से योजना का लाभ दिलाने में मदद करें

ग्राम पंचायत तोयनार, ब्लाक बीजापुर, जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ से नरेश पिता स्वर्ग बंजा कोरसा बता रहे हैं 2006 में उनके पिता जी को नक्सलियों ने मार दिए। घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिला है। इसके लिए उन्होंने आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया। उनका कहना हैं की जो भी योजना हैं नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए वह सबको मिलना चाहिए। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात कर के जो योजना मिलना चाहिए उसे दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@

Posted on: Feb 04, 2023. Tags: BIJAPUR CG JOP MOAIST VICTIM VICTIM RAJISTAR

पीड़ितों का रजिस्टर: आर्थिक सहायता की मदद चाइए

ग्राम: उचाकोड , जिला: नारायणपुर, राज्य: छत्तीसगढ़ के सुकराम तालाम बता रहे है कि वह 2008 से शांतिनगर, नारायणपुर में रह रहे है। उसने कहा कि जब नक्सलियों ने उसे मारने की योजना बनाई तो वह वहा से भाग करआया। अपने परिवार में तीन लोग रह रहे हैं। शुक्राम ने कहा कि उन्होंने अपनी जमीन पुराने गांव में छोड़ दी थी और अब गांव वाले खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है की अधिकारियों से बात करके आर्धिक मदद दिलाने में मदद करें । संपर्क नंबर: 7585271964

Posted on: Feb 04, 2023. Tags: CG DISPLACED FINANCIAL MOIST NARAYANPUR REGISTER SUPPORT VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »