जंगल कि कहानी...
ग्राम पंचायत-येरकुन, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पटेल सचिव बता रहें है कि उनके गांव के जंगल में भाजी, फल फूल मिलता हैं, चार तेंदू महुआ अलग-अलग सजन में अलग-अलग चिजे मिलता हैं, गांव के ग्रामीण लोग जंगल से लाकर बाजार में ले जाके बेचते हैं, और बाजार से राशन लाकर अपना जीवन यापन करते हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@6260928623.
Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BASTAR CG FOREST LOHANDIGUDA STORY
कहानी : काले गोरे का भेद...
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेन्द्र गंधर्व एक कहानी सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है,”काले गोरे का भेद ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Jun 05, 2022. Tags: CG RAJNANDGAON STORY VIRENDRA GANDHARV
येर मोर गांव कैसे पड़ा...
ग्राम-निरिपाल, पंचायत-ऐरमुर, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विजय कुमार कश्यप अपने गांव के बारे में बता रहें है येरमोर कैसे पड़ा गोंडी में पानी को येर बोलते है पहले उनके गांव में पानी का श्रोत था इसलिए उनका गांव का नाम येरमोर पड़ा, पहले बहुत घना जंगल था, और वहाँ तेंदू चार भेलवा महुआ लाख और जड़ी बूटी मिला करता था, कुछ कुछ चीजे अभी भी उपलबंध है, अधिक जानकारी के लियें संपर्क@9406341121.
Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA STORY VILLAGE
बस्तर के इलाके में माटी त्योहार के बाद ही आम खाने की परंपरा है-
ग्राम-नागलसर, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) के लईकल नाग और मंगल साय माटी त्यौहार के बारे में बता रहे हैं| यह साल के एक बार आता है| उस त्योहार के बाद ही गांव में आम खाने की परंपरा है| वे कई पीढियों से उस त्योहार को मनाते आ रहे हैं| त्योहार को पूजा पाठ कर मनाते है| यह बस्तर का एक पारंपरिक त्योहार है|
Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA MANGALSAY STORY
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया है...
ग्राम पंचायत-डोकम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनुराम पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में पानी की समस्या था, गांव के ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ता था, इसके लिए सरपंच सचिव से बोले थे| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर-7696980155.
