स्वास्थ्य स्वर : तुलसी के औषधीय गुण-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी तुलसी पौधे के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं| भारत में तुलसी का पौधा हर जगह मिल जाता है| इसका पौधा वातावरण को स्वच्छ और कीटाणु रहित करते हैं| पूजा पाठ में भी इसे शामिल किया जाता है| तुलसी के पौधे का आयुर्वेद में विशेष स्थान है| तुलसी को लेकर शास्त्रों में कई कथायें हैं| इसे पवित्र पौधा माना जाता है| वैद्य रमाकांत सोनी@9589906028.
Posted on: May 02, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गुड़ के आयुर्वेदिक गुण और उपयोग-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गुड़ के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बता रहे हैं | गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, प्रोटीन होता है| ह्रदय की ताकत बढ़ाने में गुड़ लाभकारी है| रक्त संबंधी समस्या में गुड़ उपयोगी है| ह्रदय रोगी शक्कर के स्थान पर गुड़ का उपयोग कर सकते है| गर्मी के दिनों में पानी में भिगोकर रखा गया गुड़ पीना चाहिये| इससे लाभ होता है| संबंधित जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@ 9424167683.
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जोड़ो का दर्द, लकवा, संधिवात रोग का घरेलू उपचार-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गठिया दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं | आधा लीटर सरसों के तेल में 100 ग्राम काली मिर्च डालकर उबालें| जब तेल जलकर आधा रह जाये| उसे ठण्डा कर लें| और छानकर रख लें| उसके बाद सोने से पहले रात को दर्द वाले स्थान पर लगाकर हल्के हांथ से मालिस करें| इससे जोड़ो का दर्द, लकवा, संधि वात रोग में आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@9424167683.
Posted on: Apr 08, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गाय के दूध के फायदे और उपयोग-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गाय के दूध के फायदे बता रहे हैं, गाय का दूध रोग नाशक होता है, उसमे कैरोटिन होता है, जो विटामिन A की पूर्ति कर आंखो की रोशनी को बढ़ता है, दूध ह्रदय के लिए भी लाभदायक है, इसका सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं, दूध और घी का प्रयोग पूजा पाठ में भी किया जाता है, गाय का दूध सूर्य की रोशनी से शक्ति प्राप्त करता है जो मनुष्य मात्र के लिए औषधि का काम करता है, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए संपर्क कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@ 9424167683.
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: CG HEALTH MILK MUNGELI RAMAKANT SONI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : नीम की पत्तियों के औषधीय गुण और प्रयोग-
ग्राम-सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी नीम के औषधीय गुण और उपयोग को बता रहे हैं, नीम मनुष्य के शरीर में उत्पन्न होने वाली अनेक बीमारियो मे लाभकारी होता है, चर्मरोग में बिस्तर पर नीम की पत्तियां बिछाकर सोने, पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने, सुबह पत्तियों का 10 ग्राम रस पीने से लाभ हो सकता है, सांथ ही नीम के तेल या रस से शरीर का मालिस भी कर सकते हैं, नीम के 8 से 10 पत्तो को दही में पीसकर लेप करने से शरीर का दाग मिट सकता है, इसका रस खून साफ करने और बढाने में मदद करता है, इसलिए नीम का 5 से 10 ग्राम रस प्रतिदिन सेवन कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@9424167683.
