पूर्व प्रधनमंत्री राजीव गाँधी के पुन्य तिथि पर संदेस
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व 21 मई को पूर्व प्रधनमंत्री राजीव गाँधी के पुन्य तिथि पर संदेस दे रहे हैं, 21 मई 1991 को राजीव गाँधी की हत्या कर दी गयी थी| इसके लिये मानव बम का प्रयोग किया गया था| उन्होंने देश में कम्प्यूटर, टेक्नोलॉजी लाने के लिये प्रयास किया| इस दिवस को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है| 21 मई को विश्व संस्कृति विविधता दिवस भी मनाया जाता है|
Posted on: May 21, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHRAV
पिंजरे के पंक्षी रे तेरा दर्द न जाने कोये...गीत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
पिंजरे के पंक्षी रे तेरा दर्द न जाने कोये-
बाहर से तू खामोश रहे और-
भीतर भीतर राये तेरा दर्द न जाने कोये-
कह न सके तू अपनी कहानी-
तेरी भी पंक्षी क्या जिंदगानी-
विधि ने तेरी कथा लिखी-
आंसू में कलम डुबोये तेरा दर्द न जाने कोये...(AR)
Posted on: May 21, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV
तुम्ही रे, तुम्ही रे...गीत-
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से शुभम गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, ” तुम्ही रे, तुम्ही रे ” | अपने गीत संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: May 20, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON SHUBHAM GANDHARW SONG
कहानी : हम सबको इमानदार होना चाहिये...
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व एक कहानी सुना रहे हैं:
एक गाँव में मोहन नाम का युवक रहता था उसका कोई परिवार नहीं था
वह अकेले रहता था, जंगल जाता था प्रतिदिन घास ले के आता और घास बेचकर अपना जीवन यापन करता था| एक बार उसकी पहचान एक अमीर व्यक्ति से हो गयी उसके यहाँ बहोत सारी गाय थी, वह रोजाना उसके घर घास दे देता और पैसे ले लेता| एक दिन उसको जंगल में घास कम मिली तो उसने देखा की अमीर व्यक्ति उसको उतने ही पैसे दिये जितने प्रतिदिन देता था तो उसने कहा बाबू जी आज मुझे घास कम मिली है तो इसलिये मै आप से ज्यादा पैसे नहीं ले सकता | (AR)
Posted on: May 15, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON STORY VIRENDRA GANDHARV
लॉक डाउन का पालन करें, सुरक्षित रहें...
अभिलाषा विद्यालय, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से रवि सिंह ठाकुर अक्षय तृतीया और इदुलफितर के अवसर पर सभी को शुभकामनायें देते हुये, संदेस दे रहे हैं सभी घर पर अच्छे से रहे हैं, त्यौहार मनाये और लॉक डाउन का पालन करें, मास्क लगायें| सुरक्षित रहें|
