हमारे गाँव में रोड की समस्या है, 20 साल से अधिकारियो को आवेदन दे रहे है, पर कोई सुनते नहीं हैं...

ग्राम-जामकुटनी, पंचायत-बेलगाल, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) सुरजूराम दुग्गा बता रहे है कि उनके गाँव में रोड नही बनने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है, बच्चे ठीक से स्कूल नही जा पाते है 35 घर की बस्ती है जनसँख्या लगभग 300 है| गाँव के लोग बीमार व्यक्ति को चारपाई से अस्पताल ले जाते हैं गाड़ी नही आ पाती है, लगभग 20 साल से सम्बंधित अधिकारियों को लगातार आवेदन दे रहे है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गए सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों में अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: कलेक्टर@9425263044, C.E.O.@7646807645. संपर्क नम्बर@7648087940.

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG KANKER PAKHANJUR ROAD SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के कई लोगो का नाम राशन कार्ड में नहीं जुडा है, बोलने पर सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ओरछा, पंचायत-इरपानार, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से माहूराम पद्दा, बिरजाराम पद्दा और भीमा गोटा बता रहे है कि उनके गाँव के लोगों को राशन कार्ड में नाम नही होने से राशन नही दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| जबकि पंचायत में लगभग साल भर से राशन कार्ड में नाम जुडवाने हेतु लिखित आवेदन दिए है, लेकिन सरपंच, सचिव जुड़ जायेगा बोलकर गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में बात कर राशन कार्ड में नाम जुडवाने में मदद करें: C.E.O@07868222203, 9425258269. संपर्क नरेश पद्दा @9479102949.

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: CG FOOD KANKER PAKHANJUR PDS RATION SHIVLAL USENDI SONG VICTIMS REGISTER

नना साटूम दाका रोय येलो बेलोसा...गोंडी गोटुल गीत

ग्राम-पानागाँव, तहसील-पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रानो वड्डे के साथ में कुछ महिला साथी एक गोंडी गीत सुना रहे है| इस गीत को गोटुल में जाते समय गाते है:
नना साटूम दाका रोय येलो बेलोसा-
नना साटूम दाका रोय बेलोसा-
नना वेने वायकान रोय वायकान दादा सिलेदार-
वायकान दादा सिलेदार-
नावा संगे वायमा येलो बेलोसा-
वायमा येलो बेलोसा-
हेलाड़ा इरवूर इन्दानूर येलो बेलोसा...

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: CG GONDI GOTUL KANKER PAKHANJUR RANO WADDE SONG

अले ओरा बोरा मरमा आया धारे-धार...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-पेनकोद्दो, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से निलाबती वड्डे के साथ में बुदीबाई, सिंगायबाई, सन्नीबाई और शांति एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे ला-
अले ओरा बोरा मरमा-
आया धारे-धार-
धारे-धार बेरेल कायाग-
बेरेल पंडीग सरापले-
अले सारेंग कोटुल-
बिजली समधी सुमुक ले-
हेयोर बोयोर वायेन बायो-
बायोर-बायोर मिटिक ले...

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: GONDI KANKER CG NEELABATI WADDE PAKHANJUR SONG

निमा बोगा मतोंने बाबू रोय...गोंडी गीत

ग्राम-पेनकोद्दो, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलाबती वड्डे के साथ बुदीबाई, सिंगयबाई, फगनीबाई और रमनी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
री री लोयो री री लो री री लो-
निमा बोगा मतोंने बाबू रोय-
निमा बोगा मोकान बाबू वेया ले-
री री लोयो री री लो-
पोरों दीपने मतों वैया बाबू ले-
री री लोयो री री लोयो री री लोयो...

Posted on: Sep 07, 2018. Tags: CG GONDI KANKER NEELABATI WADDE PAKHANJUR SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »