पुणे : हम 10 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

खेमला पटेल उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, मजदूरी करने पुणे उबाले नगर लेन नम्बर 24 वाईल नगर वागोली पुणे में रहते है, वे 10 लोग है लॉकडाउन के कारण काम पूरा बंद है 2 महीने से राशन नहीं है खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | घर जाने को भी पैसे नहीं है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8318949835. (167153)

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KHEMLA PATEL PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का...देशभक्ति गीत-

ग्राम पंचायत छैरीबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाम मार्को साथ में हेमान उसेण्डी एक गीत सुना रहें है:
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का-
देश में जब आबादी का, लड़ते सैनिक वादी का-
दिल दिमाक में जहर वतन है, पर कर बिना है एक वतन-
इस देश के खातिर वतन पे, हम जियेंगे या मारेंगें शतम्-
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का...

Posted on: Nov 26, 2019. Tags: HEMAN USENDI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

2 साल से मजदूरी का पैसा नहीं दे रहे है, कृपया मदद करे...

ग्राम-बदना, अमलीटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गाँव की ग्रामीण महिलाएं, फगनी बाई, रामप्यारी बाई, सगनी बाई, एवं अन्य महिलाएं बता रही है कि, अमलीटोला के पारा कारीढाप में तालाब में काम किया था| दो साल हो गयें पैसे मजदूरी के अभी तक नहीं दिए, सरपंच सचिव को बोला लेकिन ध्यान ही नहीं देते| जबकि 6 सप्ताह काम किया है, जिसका की 2 साल से पैसे नहीँ दे रहे है| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे.
सरपंच@9685686736. सचिव@7898126988. संपर्क-ग्रामीण@8827167968.

Posted on: Nov 23, 2019. Tags: HEMSHINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER CG

2 साल पहले तालाब गहरीकरण में काम किया, मजदूरी भुगतान आज तक नही हुआ...कृपया मदद करे-

ग्राम-आमली टोला, पंचायत-बदना, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामसिंह, गिरानी मरावी, इतवारी बता रहे है तालाब गहरीकरण का कार्य किया था, कालीढाप में जिसका की मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है| बता रहे है 30-35 लोगो ने 2 साल पहले 7 सप्ताह तालाब गहरीकरण में मजदूरी का कार्य किया था परन्तु मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ|सरपंच सचिव से बोलने पर कहते है आज आएगा कल आ जायेगा बैंक में आएगा बोलते है, लेकिन बैंक में पासबुक चैक कराने पर कुछ भी नही रहता| सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फ़ोन कर बात करे ताकि मजदूरी का बकाया पैसा मिल सके.
सरपंच@9685686936. सचिव@7898127988. सम्पर्क@8827167968.

Posted on: Nov 22, 2019. Tags: HEMSHINGH MARKAM KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में सड़क नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...कृपया मदद करें...

ग्राम-तेलियापानी, अजवाईनबाह, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल बता रहे हैं| उनके गाँव में रोड की समस्या है| गाँव में सीसी रोड नहीं बना है| जिसके कारण लोगो को आने जाने, वाहनों को लाने ले जाने में दिक्कत होती है| अजवाइनबाह से तेलियापानी तक रोड नहीं बना है| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में सीसी रोड बनवाने में मदद करें : उप सरपंच@9644741264. संपर्क नंबर@7869514948.

Posted on: Jul 27, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »