हम जंगल से बांस लाकर उससे जाल बनाते हैं फिर उससे मछली पकड़ते हैं, दरवाजे भी बनाते हैं...(माडिया में )
नगर पंचायत-भामरागड-जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सोमू पुंगाटी जी बांस से क्या-क्या बनाते है अपनी उस कला के बारे में सनबती दुग्गा के साथ अपनी माड़िया गोंडी भाषा में बता रहे हैं: वे बोल रहे हैं कि कोईनी और टाटी जेंड जंगल से बांस लाकर बकिया से छीलकर पतले-पतले काटकर कोईनी बनाते हैं इसके बाद इसके अन्दर डालने के लिए कांटा बनाते हैं फिर दोनों को गूथकर कोईनी जाल बनाते हैं इसके बाद इसमें मछली पकड़ते हैं इसी प्रकार दरवाजे के लिए टाटी बनाते हैं इसी प्रकार वे और भी कई तरह की चीज बना सकते हैं (169889) CS
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: BAMBOO BHMRAGAD GADCHIROLI MH FOREST SOMU PUNGATI
पहले लोग कंद-मूल खाकर गुजारा करते थे, अब स्थिति सुधरी है पर मज़दूरी सही समय पर मिले तो अच्छा...
ग्राम-इतापडी पंचायत-आरेवाडा तहसील-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुंगाटी बता रहे है कि बचपन में उनका जीवन बहुत कष्टकारी था|जंगल से कंद मूल फल से ही पेट भरते थे, तेल, आनाज यह सब भी नही मिलता था |वह बहुत कठिन समय था वह समय निकल गया कपड़े भी पहनने ओड़ने को नहीं थे आने जाने का भी कोई साधन नही था| वह बता रहे है की अब समय पहले कि तुलना मे बहुत ठीक है ,चावल और कपड़ा मिलने लगा ,आने जाने के साधन भी हो गए है|लोकल में काम धंधा भी मिलता है जिससे घर चल जाता है |सरकारी काम भी मिलता है पर समय पर भुगतान नही होता है |यदि शासकीय कामो का भुगतान समय पर होने लगे तो बहुत सुविधा होती:संपर्क नंबर देवजी पूंगाटी @9420043818 (169665) CS
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI FOREST
हमारे गाँव में सड़क नहीं हैं, बरसात में लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम-जुव्वी, ग्राम पंचायत-ढोढराज, ब्लॉक-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से कोलू सोमा नरोटी अपनी समस्या अपनी माड़िया गोंडी भाषा मोहन यादव जी को बता रहे हैं कि इनके गाँव में सड़क नहीं है 45 घर की बस्ती है सड़क न होने से लोंगो को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है बरसात के समय में कीचड़ हो जाता है बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होता है इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर मनीराम पुन्गाटी 9405135054@ भामरागड BDO@9405576390 (169805) CS
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA ROAD PROBLEM
सारे जहाँ से अच्छा,हिन्दुस्तान हमारा....देश भक्ति गीत
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से चन्दा यादव एक देश भक्ति गीत सुना रही है:
सारे जहाँ से अच्छा,हिन्दुस्तान हमारा-
हम बुलबुले है इसके है गुलसिता हमारा-
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा-
ग़ुरबत में हो अगर हम रहता है तेरा तन में-
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा हमारा CS
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CHANDA YADV DESH BHAKTI SONG SONG VICTIMS REGISTER
अधिक ग्रामीण बच्चे ऑनलाइन शिक्षा में नहीं जुड़ पा रहे, यदि जल्दी स्कूल खुल जाये तो अच्छा होगा...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से एन जे ढाकरे जी बता रही हैं कि ये गवरमेंट हॉस्टल स्कूल कोठी में 4 वर्ष से सुप्रिटेनडेंट के पद पर हैं गर्ल्स हॉस्टल को देखती है इनके हॉस्टल में 65 छात्राएँ हैं ये 1 से 10 कक्षा के बच्चों को पढ़ाते हैं और इसके अलावा बच्चों की जरुरते पूरी करना उन्हें मार्ग दर्शन कराना अभी जैसे स्कूल बंद है तो शासन ऑन लाईन पढाई शुरु किये हैं तो कुछ बच्चों के पास मोबाईल फोन न होने के कारण पढाई पूरा नहीं हो पाता यदि कुछ दिन देखने के बाद स्कूल खुल जाये तो अच्छा होता, शायद पहले बड़ी कक्षाओं जैसे 10 वीं को पहले शुरू किया जाए जिससे उनका कोर्स पूरा हो सके :(169809) CS
