3 वर्ष पहले रोज़गार गारंटी के तहत, स्टॉप डेम निर्माण में काम किया, पैसा अभी तक नहीं दिया...मदद करे

ग्राम-पिपरखूटी, आश्रित गाँव-नवलपुर, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से
श्रीचरण, रानी मुनका बता रहे है, गाँव की कोतली नदी में स्टॉप डेम का निर्माण 2-3 वर्ष पहले कराया गया है, जिसका कार्य रोज़गार गारंटी के तहत करवाया है, लेकिन मजदूरी का पैसा भुगतान नहीं किया है, 23 दिनों का मजदूरी का पैसा बकाया है| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया मजदूरी का पैसा दिलवाने में मदद करे.
सचिव@8319568146. CEOलोरमी@7974539283.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: MUNGELI CG NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

1 साल पहले रोज़गार गारंटी में तालाब गहरीकरण का कार्य किया, मजदूरी का पैसा अभी तक नहीं...कृपया मदद करे.

ग्राम-पिपरखूटी, आश्रित गाँव-नवलपुर, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से श्रीचरण बता रहे है, 1 साल पहले रोज़गार गारंटी में तालाब गहरीकरण का कार्य किया था, लेकिन मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं किया है, 23 दिनों का मजदूरी का पैसा बकाया है, पिपरखूटी पंचायत के तहत नवलपुर, हड़गाँव भी आश्रित है, गहरीकरण का कार्य पिपरखूटी में किया गया है, 40 मजदूरों ने 4 दिन कार्य किया है जिसका कि पैसा बकाया है|सरपंच सचिव को बोले है, कहते है आ जायेगा अभी पैसा नहीं आ रहा है. बहाने बना रहे है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया दिए गयें नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनायें ताकि मजदूरी का पैसा मिल सके.
सचिव@8319568146. मुख्य कार्यपालन अधिकारी@7974539283.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: NARESH BUNKAR MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER

आवास योजना में लेबर पेमेंट की, मिलने वाली राशि, साल भर से नहीँ दे रहे है...मदद करे.

ग्राम-पिपरखूटी, आश्रित गाँव-नवलपुर, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से
नन्द कुमारी बता रहीं है, साल भर पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने का लाभ दिया गया है, आवास योजना में लेबर पेमेंट 15 हज़ार होता है, जो कि मनरेगा के तहत दिया जाता है, वह पेमेंट आज तक नहीं मिला| सरपंच, सचिव को कई बोले लेकिन साल भर से बहाने बना रहे है| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया मजदूरी का बकाया पैसा दिलवाने में मदद करे.
सचिव@8319568146.CEOलोरमी@7974539283.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: NARESH BUNKAR MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER

7 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिला, शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे-

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पिपरखूंटी, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेरी (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर गाँव की नन्दकुमारी से बात कर रहे है, वह बता रहीं है, कि पिछले 7 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रही है. इसको लेकर सरपंच सचिव को कई बार बोल चूके है, परन्तु वह कहते है खाते में डाल दिया, जब बैंक जाकर खाता चेक करते है तो पैसा नहीं डला रहता है| सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव डाले ताकि गरीब महिला को निराश्रित पेंशन मिल जाए|
मुख्य कार्य पालन अधिकारी लोरमी@7974539283. सचिव@8319568146.

Posted on: Nov 10, 2019. Tags: KABIRDHAM CG NRESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

निराश्रित पेंशन की अंशतः राशी मिली, पूरी पेंशन दिलाने में मदद करे...

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पिपरखूंटी, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर गाँव के बाबूजी कश्यप से बात कर रहे है, वह बता रहे है, कुछ दिनों पहले निराश्रित पेंशन का 11 महीनों से पेंशन नहीं मिलने की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था| जिसका असर यह हुआ कि सरपंच ने घर आकर 1400 रूपये दे दियें है. इसके लिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है. लेकिन अभी भी, 2100 रूपये बाकि है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से पुनः मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव डाले ताकि निराश्रित पेंशन का पूरा बकाया राशि भी मिल जाए. मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोरमी@7974539283. सचिव@8919561846.

Posted on: Nov 09, 2019. Tags: KABIRDHAM CG NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »