सारे जहाँ से अच्छा,हिन्दुस्तान हमारा....देश भक्ति गीत
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से चन्दा यादव एक देश भक्ति गीत सुना रही है:
सारे जहाँ से अच्छा,हिन्दुस्तान हमारा-
हम बुलबुले है इसके है गुलसिता हमारा-
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा-
ग़ुरबत में हो अगर हम रहता है तेरा तन में-
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा हमारा CS
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CHANDA YADV DESH BHAKTI SONG SONG VICTIMS REGISTER
अधिक ग्रामीण बच्चे ऑनलाइन शिक्षा में नहीं जुड़ पा रहे, यदि जल्दी स्कूल खुल जाये तो अच्छा होगा...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से एन जे ढाकरे जी बता रही हैं कि ये गवरमेंट हॉस्टल स्कूल कोठी में 4 वर्ष से सुप्रिटेनडेंट के पद पर हैं गर्ल्स हॉस्टल को देखती है इनके हॉस्टल में 65 छात्राएँ हैं ये 1 से 10 कक्षा के बच्चों को पढ़ाते हैं और इसके अलावा बच्चों की जरुरते पूरी करना उन्हें मार्ग दर्शन कराना अभी जैसे स्कूल बंद है तो शासन ऑन लाईन पढाई शुरु किये हैं तो कुछ बच्चों के पास मोबाईल फोन न होने के कारण पढाई पूरा नहीं हो पाता यदि कुछ दिन देखने के बाद स्कूल खुल जाये तो अच्छा होता, शायद पहले बड़ी कक्षाओं जैसे 10 वीं को पहले शुरू किया जाए जिससे उनका कोर्स पूरा हो सके :(169809) CS
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DHAKRE EDUCATION PROBLEM N J SONG VICTIMS REGISTER
बोनी के पूर्व सभी एकजुट होकर बीज की पूजा करते हैं, इसके बाद खेत में हल चलाकर बीज बोते हैं...
ग्राम-हीनबट्टी नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से रमेश, उन्गालू वट्टी और लाल्सु माजी मोहन यादव को अपनी माड़िया गोंडी भाषा में अपने गाँव की परम्परा के बारे में बता रहे हैं कि इनके गाँव में विज्ञान, धर्म सबके अलग-अलग व्याख्या और परिभाषाएं है पर लोग अपने परम्परागत रीति-रिवाज को मानते हुए बोनी के पूर्व गाँव के सभी लोग हर वर्ष एकजुट होकर बीज की पूजा करते हैं इसके बाद खेत में हल चलाकर बीज बोते हैं यदि किसी को पहले करना है तो वे पुराने वर्ष के पूजा अनुसार कर लेता है इसे बीजा पंडुम त्यौहार के नाम से जाना जाता है (169808) CS
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA
रीलो रेलोले तोया वया,जामिया रेलोले मायूरी एलो....माडिया भाषा में शादी गीत
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से रूपी और सिधु माडिया भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं:
रीलो रेलोले तोया वया-
जामिया रेलोले मायूरी एलो-
बाई रेलोले तोया वया-
जामिया रेलोले बाईरी एलो-
बाई रेलोले तोया वया-
रीलो रेलोले तोया वया CS
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA MARRIAGE SONG
अभी थोड़े दिन में बरसात में प्राकृतिक लॉकडाउन शुरू होगा जब हमारे गाँव पानी से घिर जाएंगे...
ग्राम-इत्ताबाडी गाम पंचायत-आर्यवाडा तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से देवजी पुंगाटी अपनी माड़िया गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि अभी जो लॉकडाउन लगा है ये हमारे जीवन का हिस्सा है कैसा लॉकडाउन है सरकार जाने इससे जीवन में कोई ज्यादा फर्क नही पड़ा है पहले भी ऐसा ही जीवन था अभी भी ऐसा ही जीवन है पहले भी गाड़ी मोटर नहीं था अभी भी नहीं है गाँव में सड़क नहीं है गाँव के लोंग पैदल चलते थे अभी भी चलते हैं और हमारा गाँव चारो तरफ से नदियों से घिरा है बरसात के समय 4 महीने गाँव में ही रहना है कहीं जाना नहीं है यदि गाँव में कोई विपत्ति आ जाता है तो गाँव के लोग टोली बनाकर मरीज को जंगल के रास्ते से पैदल चलकर इलाज कराने ले जाते हैं तो अब प्रकृति का लॉकडाउन शुरू होने वाला है (169687) CS
