अजब बने है बम्ह्लाई डोंगरगढ़ के...जस गीत -
ग्राम-कराठी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गाँव की महिलाएं राजबाई ,रामदुलाई पुल्दी, जानकीबाई नेताम, इतवारिन टेकाम और सुशीला धुर्वे एक जस गीत सुना रही हैं :
अजब बने है बम्ह्लाई डोंगरगढ़ के – मैया जी के पाँव में पैजन विराजे – पैजन के शोभा बड़ा भारी डोंगरगढ़ के – मैया जी के कमर में करधन विराजे – अजब बने है बम्ह्लाई डोंगरगढ़ के...
Posted on: Dec 12, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER
शरीर कमज़ोर हो गया, काम नहीं कर सकते, फोटो खिंचवाया, फ़ार्म भरा पर पेंशन नहीं मिलती...
ग्राम-परवी, विकासखंड-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ में बुजुर्ग महिलाएं झिंगो बाई और कजय बाई हैं वे बता रहे है कि उनकी उम्र लगभग 65-70 वर्ष हो चुकी लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए लिए लोग पंचायत जाकर फ़ार्म भरे है फोटो खीचकर भी दिए और शिकायत करने पर कहते है आप लोगो का नाम गरीबी रेखा में नहीं है आप लोग किसान है इस तरह बोल बोलकर टाल रहे है और उन लोगो को पेंशन नहीं मिल रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर उनकी वृद्धा पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच@8817079944. बस्तीराम@8989851979.
Posted on: Dec 08, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER
मनमानी किराये को कम करने के लिए महिला स्वसहायता समूह की बहनें चक्का जाम कर रही हैं...
ग्राम-अस्तरा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से पवारा कुंजाम बता रही हैं वे प्रदान संस्था की मास्टर ट्रेनर हैं. उनके गाँव में हफ्ते में एक दिन बाजार के दिन वाहन चलते हैं जो मनमानी किराया वसूलते हैं जिसका विरोध करने के लिए उनके महिला सांथी और संगठन के लोगों ने दो सोमवार से चक्का जाम किये हुवे हैं इनका कहना है जब तक उचित किराया नही किया जाएगा तब तक ये चक्का जाम करते रहेंगे। वे कह रही हैं कि शासन उनके गाँव तक नही पहुँच पाती है इसलिए और भी कई कार्यो में ऐसी अव्यवस्था बनी हुई है जिससे वे शासन की योजनाओं से वंचित रह जाते हैं जिसके लिए अब महिलायें जागरूक हो रही हैं और अपने हक को प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं |
Posted on: Dec 06, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER
गावों में जा जाके सन्देश रिकॉर्ड करके...बुल्टू रेडियो पर गीत
बस्तीराम नागवंशी जिला-बीजापुर छत्तीसगढ़ से बुल्टू रेडियो पर आधारित एक गीत सुना रहे है :
गावों में जा जाके, सन्देश रिकॉर्ड करके-
समस्या मिटायेंगे हम – बुल्टू रेडियो में जाके – हल्वी गाना गाके साझा करेंगे हम-
परियोजना का लाभ लेके-
खुशहाल गावं बनाके-
गावों में जाके सन्देश रिकॉर्ड करके...
Posted on: Jul 14, 2016. Tags: Bastiram Nagvanshi SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo(Bluetooth) Radio program from Raipur Chhattisgarh: 4th July 2016... -
Today Sagar Saryam and Bastiram Nagwanshi is helping us listen to songs and reports from Raipur Chhattisgarh in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.



