बस्तर में मिलने वाला लाल चींटी दवाई के रूप मे खाया जाता है,जोकि लाभदायक है-
ग्राम-हाटपदमुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जगतराम पुजारी जी बता रहे हैं बस्तर में मिलने वाला चापड़ा जिसे लाल चींटी कहते है ये चापड़ा पेड़ के पत्तों पर घोंसला बनाकर रहते हैं और इसमें छोटे-छोटे लाल चींटिया पाई जाती हैं|इस लाल चींटी को लोग चटनी बनाकर खाते हैं| इसका स्वाद खाने में खट्टा होता है| इस चटनी को खाकर लोग मलेरिया,सरदर्द,साधारण बुखार,पीत बुखार से निजात पाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6232510142.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: ANT BASTAR BENIFIT CG DEPARTMENT HATPADMUR HELTH JAGTRAM PUJARI OF RED
सीसी रोड नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम पंचायत-पांडपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शांति पोयाम बता रही हैं कि उनके गांव में सीसी रोड नहीं बना है, ये सड़क मुख्य सड़क से मिलती है| बरसात के दिनों में आने जाने में समस्या होती है| इस संबंध में सरपंच के पास आवेदन किये हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियो से बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268616684. सरपंच@9772052457, CEO@9004037600.
Posted on: Aug 06, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG ROAD SHANTI POYAM
रोजगार गारंटी योजना में 40 काम किये थे,जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है,
ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुन्दरलाल बता रहें है कि रोजगार गारंटी योजना में 40 काम किये थे,जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत कियें लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहें हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी भुगतान दिलाने में मदद करें: सरपंच@7647917574, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG PAYMANT SUNDARLAL
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...
जागेश्वर सलाम, ग्राम पंचायत-देवगांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या था| लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था| गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8305463096.
Posted on: Jul 20, 2022. Tags: ANTAGARH CG IMPACT KANKER UTTAR BASTAR
पांच हो गया शौचालय निर्माण कार्य का पैसा नही मिला, कृपया पैसा दिलाने में सहयोग करें...
ग्राम पंचायत-केलाऊर के आश्रित मोहल्ला (पेंदापारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा उनके साथ है ग्रामीण साथी बाम्हन राम कोसा वे बता रहें हैं शौचालय निर्माण गड्डा खोदाई का कार्य लगभग तीन महीने तक किये पिछलें पांच साल पहले करीब पांच लोग जिसका मजदूरी का भुगतान अभी तक नही किये हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर करके मजदूरी भुगतान कराने में मदद करें :सरपंच@9381847130, सचिव@7999244194, CEO@7835814506.
