IMPACT: सीजीनेट के मदद से उनके गांव का सौर ऊर्जा ठीक हो गया

भगवती, ग्राम पंचायत दर्भा, गोंचापारा, ब्लाक दर्भा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में सौर ऊर्जा खराब हो गया था। लोगों के पानी के लिए दिक्कत हो रहा था। फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी संदेश रिकॉर्ड किए फिर कुछ दिनों के बाद सीजीनेट के मदद से उनके गांव का सौर ऊर्जा ठीक हो गया। इसलिए सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6268598846.

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT

कैसे रे वादा करे लहूट आए के... छत्तीसगढ़ी गीत

बिजेश्वर साहू, ग्राम पंचायत-डेगनिया, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कैसे रे वादा करे लहूट आए के,
तोर रास्ता देखे मा मोर सुध नहीं है नहाए खाए के,
जानो नहीं साथी कोनो तोर मच्छल हैं,
होही तोर माया नकली मोर तो असल हैं,

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: CG CG DURG SONG

IMPACT: दृष्टिहीन आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें बहुत दिक्कत होता था

ग्राम पंचायत-जैजैपुर, ब्लॉक-डोटमा, जिला-जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनका आधार कार्ड नहीं बना था। वे दृष्टिहीन हैं। आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें बहुत दिक्कत होता था। फिर वे सीजीनेट में अपनी संदेश रिकॉर्ड किया फिर 6/5/2022 को बन गया है। इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7898866691. id 192914.

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: CG CHANPA DOTMA IMPACT JANJGIR

बन से निकले हम कैसे निकले हम...हिंदी गीत

धनेश्वर यादव, ब्लाक बगीचा, जिला जशपुर छत्तिसगढ़ से एक गीत सुना रहे हैं :
साजे री साजे री यार से,
बन से निकले हम कैसे निकले हम,
सावन सा बरसे हम सूरज सा चमके हम,
बन से निकले हम कैसे निकले हम...

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BAGICHA CG HINDI JASHPUR SONG

IMPACT: सीजीनेट में अपनी संदेश रिकॉर्ड की रिपोर्ट करने के बाद कुछ दिनों के बाद उनका राशन कार्ड बन गया

पार्वती नेताम, ग्राम पंचायत पनेरा पारा, जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना था और राशन कार्ड नहीं होने के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था इसके लिए उन्होंने कई जगह आवेदन किया लेकिन नहीं बन पा रहा था फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी संदेश रिकॉर्ड की रिपोर्ट करने के बाद कुछ दिनों के बाद उनका राशन कार्ड बन गया इसलिए सीजीनेट के और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9456730642.

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BIJAPUR CG IMPACT

« View Newer Reports

View Older Reports »