हमारें गांव के वार्ड क्रमांक 09 में हैण्डपंप नही लगा है, कृपया मदद करें...

ग्राम-बिजली पारा, पंचायत-नेटानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मानसिंह बता रहें है की उनकें गांव के वार्ड क्रमांक 09 में पानी की बहुत समस्या है, हैण्डपंप नही लगा है, 15 घर का जनसंख्या है, दुसरें मोहल्ला से पानी लाकर पीना पड़ता है,इसके लियें उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत किये है| लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@6265311223, सरपंच@6265166276, CEO@8959393222, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Feb 12, 2022. Tags: BASTAR DARBHA PROBLEM WATER

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम-नयापारा, पंचायत-किलौर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अडमा मंडावी जी बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| वहां के लोग दूर से पानी लाकर पीते हैं, बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें गांव में सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुईं है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@9381847130, सचिव@8435289507, संपर्क नंबर@8964906779.

Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

हमारे पटेल पारा में पानी की बहुत समस्या है, नाला से पानी लाना पड़ता हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम-मूतनपाल, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनकूराम मुचाकी बता रहे हैं, उनके गांव के पटेल पारा में पानी की बहुत समस्या हैं, लोगों को 2 किलोमीटर दूर नाला से पिने के लिए पानी लाना पड़ता हैं, नहाने के लिए भी नाला जाना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक हैण्डपंप नही बना हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM WATER

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, नाले का गंदा पानी पीते हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार नंबर 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमाराम मरकाम बता रहे हैं कि उनकें गांव के तातीपारा में पानी की बहुत समस्या है| घर कि जनसंख्या है, नाला का गंदा पानी पीना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को बोले लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे| संपर्क@7587784929, CEO@9406016762, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401.

Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM WATER

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब हो गया पानी के लिये समस्या होती है…कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कपानार, विकास खण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं एक हैंडपंप में सोलर लगा है, परन्तु 2 साल से खराब हो गया है, आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता हैं, वहां 35 घर की बस्ती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7578214255, सरपंच@7587361492.

Posted on: Feb 10, 2022. Tags: BASTANAR BUDHRAM CG PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »