कहाँ सुमीर रे हासि गिसी तावा नेगो...डोमकच कर्मा गीत-

ग्राम-बरपाटिया, जिला-सुराजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ गाँव के साथी
शंकर सिंह कोराम उदयलाल मरावी और अदेरा सिंह कोराम एक डोमकच कर्मा गीत सुना रहे है:
कहाँ सुमीर रे हासि गिसी तावा नेगो-
रिंग सिसवा ही कहाँ लोलो रे सुमित सुसियो...

Posted on: Feb 15, 2018. Tags: SHANKAR SINGH KORAM UDAYLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

18 फ़रवरी 2018 को ब्लाक स्तरीय महासम्मेलन एवं फड़ापेन पूजन में शामिल होने के लिए सन्देश...

जागो अब गोंडवाना के जवानों,अब सोने का वक्त नही-जो गोंडवाना के काम न आये वो गोंडवाना के रक्त नही-जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) ग्राम-बरपटिया से धनसाय मरावी बता रहे हैं कि आदिवासी सम्मलेन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की युवा प्रशिक्षण पांचवी एवं छटवी अनुसूची की जानकारी 18 फ़रवरी 2018 को ब्लाक स्तरीय महासम्मेलन एवं फड़ा पेन पूजन रात्रि कालीन को लोधी (गुरमुटी ) वाड्रफनगर में होना है जिसका मुख्य अतिथि के रूप में (राष्ट्रीय अध्यक्ष) गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी, विशिष्ट अतिथि गोंडवाना (महासचिव) श्याम सिंह मरकाम जी, (प्रदेश अध्यक्ष) नन्द किशोर राय जी का उपस्तिथि होना है अतः वे सभी युवक-युवतियों को शामिल होने के लिए सन्देश दे रहे है. धनसाय मरावी@7354620356.

Posted on: Feb 15, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

सुनो रे आदिवासी सुनो सगा समाज...गीत

ग्राम पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से बाबूलाल मरावी आदिवासी समाज का एक गीत सुना रहे हैं :
सुनो रे आदिवासी सुनो सगा समाज – हमू ला जीना हो गए है बेहाल – आदिवासी मूल निवासी हो गए है बेहाल – खेत नईआय, बारी नईआय, नईआय घर दुवार – जंगल लुट गए, झाड़ी लुट गए ,लुट गए सगा समाज – जड़ी छुट गए, बूटी छुट गए, छुट गए है इलाज...

Posted on: Feb 12, 2018. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमर कतका सुन्दर गाँव जैसे लक्ष्मी जी के पाँव...कविता

ग्राम-मेनडारी, पोस्ट-करमडीहा, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय जीवनरवि एक कविता सुना रहे है:
हमर कतका सुन्दर गाँव-
जैसे लक्ष्मी जी के पाँव-
घर उजर लीपे फोते-
झेला देख हवेली रोते-
सुगर चिकनाए भुइया-
चाहे भात परोसाय गुहिया...

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: RAMSAAY JIVANRAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथी बता रहे है कि गुही से बरपटिया 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमें रोड बनाया गया था रोड 15 दिन भी नहीं चल पाया था और उखड़ने लगा और आज उसकी स्थिति ऐसी है वहां पर चलना मुश्किल है, यह रोड 4 साल पहले बनाया गया था इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर नया बेहतर रोड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@07775266117, सचिव@9827127200, C.E.O.@9424166557. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8959551893.

Posted on: Feb 02, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »