पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...
ग्राम, पोस्ट-कुमली, विकासखण्ड-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जामवन पांडे बता रहे हैं, वार्ड नंबर 2 में पानी की समस्या है, लाईट नहीं रहने से नल बंद हो जाता है| गाँव में एक बोरिंग है, जहाँ पर पानी के लिये बहुत भीड़ हो जाता है| जो हैण्डपंप लगे हैं उससे आयरन पानी निकलता है| हैण्डपंप के सुधार के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9399375898. सरपंच@9399694110, सचिव@9425454631, कलेक्टर@8488956694. (188070)
Posted on: May 09, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR JAMWAN PANDE LOHANDIGUDA WATER
स्वास्थ स्वर :
ग्राम पंचायत- कुमली,ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश पांडे एक घरेलू उपचार बता रहें हैं, नीम का फूल को तोड़ के सुखा ले और उससे चूर्ण बना ले, फिर उससें सुबह खाली पेट आधा चम्मच खाने से लाभ हो सकता है, और नीम के फूल को सब्जी बना कर खा सकते हैं, नीम का फूल का प्रयोग 15 साल से कर रहें हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8770916678, GT
Posted on: Apr 19, 2021. Tags: BASTAR CG HEALTH LOHANDIGUDA RAMESH PANDE
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
नीलूराम पोयामी ग्राम पंचायत कस्तूर पाल, विकासखंड लोहंडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है। गांव में हैंडपंप है उसमे आयरन पानी निकलता है। 52 घर की बस्ती है जहां पानी की सुविधा नही है। वर्तमान में खेत से पानी लाकर पीते है। और गर्मी के दिनों में नाला से लाना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@9399715339, संपर्क नंबर@9165981058.
