जानवर कि जानकारी...

ग्राम पंचायत-येरबोर , ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नेहरूलाल पटेल बता रहें हैं कि उनके गांव के जंगल में जानवर देखने को मिलते हैं बाग़, भालू चिता देखने को मिलते हैं, उस गांव में बहुत घना जंगल भी हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@6260928623.

Posted on: Dec 16, 2021. Tags: BASTAR BEAST CG INFORMATION LOHANDIGUDA NEHRULAL PATEL

हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है-

ग्राम पंचायत-बड़ेकडमा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह बघेल बता रहे हैं उनके गांव पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@6260256870.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM PROBLEM RAMSINGH BAGHEL

मेरी उम्र 60 वर्ष है मुझे विधवा पेंशन नही मिल रही है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम पंचायत-छिंदबहार, पदरचेगनी पारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शंकर समर्थ बता रहे हैं कि उनके माँ विधवा पेंशन नही मिल रहा है वे कह रही हैं की मेरी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है काम-धाम नहीं कर पाती जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत होती है पेंशन के लिए कई बार नगर पंचायत आवेदन लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6266001073, सरपंच@7087797876, सचिव@9406109947.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTR CG CHHINDBAHAR DARBHA PENSION PROBLEM SANKAR SAMRTH

मिर्ची के बारे में जानकारी-

ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शंकर वेक्को बता रहे हैं, मिर्ची के बारे में चर्चा कर रहे हैं, खाना के साथ खाया करते हैं, बरसात के समय उस मिर्ची को उगाते हैं| और ज्यातर गोबर खाद से उगाते हैं| पौधा 3 साल तक फल लगता है| पानी गिरने से 5 साल तक पौधा रहता है| एक पौधा में से 5-6 किलो होता है| और उससे बाजार में भी लेकर जाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@93010993211.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR INFORMATION KORNGALI SHANKAR VAIKKO

अड़मापारा, कोडेनार से आयते अपने खेती का तरीका बता रही हैं...

अड़मापारा, ग्राम पंचायत-कोडेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयते बता रही हैं कि उन्होंने अभी खेत में धान बोए हैं। उसके बाद घर के बाड़ी में मक्का बोने का सोच रहे हैं। कुछ दिन के बाद वे धान में घास खीचेंगे। फिर मई-जून के महीने में धान कटाई करेंगे। फिर जैसे गर्मी का मौसम आता है तो काम भी बदलता जाता है।

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: AAYTE ADMAPARA AGRICULTURE BASTANAR BASTAR CG FARMING KODENAR STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »