हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है,

ग्राम पंचायत-हलवा, ढोडरीपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनधार मांडवी बता रहे हैं, कि उनके गांव के ढोडरीपारा में पानी की बहुत समस्या हैं, 15 घर की बस्ती हैं और वहां एक हैण्डपंप है, लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिलती हैं, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9399252740, सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008.

Posted on: Dec 10, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA HALWA PROBLEM SONADHAR MANDAVI WATER

हैण्डपंप से आयरन पानी निकलता है, पीने योग्य नही है,नाले से पानी पीते हैं...कृपया मदद करें

ग्राम-खडपड़ी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर, सुधर राम, बता रहे हैं कि उनके वार्ड नम्बर 1 में पीने के पानी का बहुत समस्या है | हैण्डपंप है लेकिन वहां से आयरन युक्त पानी निकल रहा है जिससे उस पानी को पीने में बहुत परेशानी हो रही है| लोग बीमार ग्रस्त हो रहे हैं| कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं, लेकिन आज तक उसका कोई प्रभाव नही हुआ| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर नया पारा में नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें| सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@7999519509. ( 162505) MS

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: CG JAGESHWAR KONDAGANV PROBLEM WATER

नाला से पानी लाना पड़ता है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मालीपदर, कुकुरगुमापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चम्पा कश्यप बता रहे हैं उनकें पारा में पानी की समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी काम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9407631974, सचिव@9425261408, संपर्क नंबर@7806059964.

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: BASTAR CG CHAMPA KASHAYAP DARBHA MALIPADAR PROBLEM WATER

ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-ककालगुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से झुलपू बता रहे हैं उनके गाँव में एक भी हैंडपंप नहीं हैं वहा के ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं बारिश के मोसम में पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं|पानी की दिक्कत होने के कारण लोग गन्दा पानी को भी पी लेते हैं|इसी के वजह से कई सरे ग्रामीण बीमार पाड़ रहे हैं,सरपंच या सचिव को भी बताये हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ सलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिया गया नंबर पर बात कर उनके गाँव में हैंडपंप लगवाने में मदद करे| संपर्क नंबर@9479209865, सरपंच@7647027844, सचिव@9407644389.

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA JHULPU KAKALGUR PROBLEM WATER

हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोग नदी का पानी पीते हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मालीपदर 02, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुबली नाग बता रहे हैं कि उनके गांव में हैंडपंप नहीं है। गांव में 40 घर का जनसंख्या है, लोग नदी का पानी पीते हैं। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करें: सरपंच@8305454578, सचिव@9407977816, संपर्क नंबर@9406338073.

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA MALIPADAR PROBLEM TUBLI NAG WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »