जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो...जागरूकता गीत-

ग्राम-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो-
कोल माइस आवथे पावर प्लांट लगथे-
कोदो कुटकी खाना है बीमारी भगाना है-
घर दुवार उजडथे खेती-बारी भागथे-
रुख-राइ कटथे जड़ी-बूटी भागथे-
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो...

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER

मैंने डेढ़ साल पहले नहर निर्माण में काम किया, उसका पूरा मजदूरी भुगतान नहीं दिया गया...

ग्राम-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरराम साहू बता रहे है कि उन्होंने डेढ़ साल पहले नहर निर्माण में 8 हफ्ते काम किया था उसमे से 5 हफ्ते का पैसा तो मिल गया है पर 3 हफ्ते का पैसा नहीं मिला है | उसके लिए वे जनपद और नहर विभाग के अधिकारी के पास गए थे तो बोलते है कि आपका पैसा बैंक में डाल दिया गया है| जब बैंक में जाते है तो खाते में पैसे नहीं आये है बोलते है बैंक वाले, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर करके उनका भुगतान दिलवाने में मदद करें: S.D.M.@ 9425558633. सम्पर्क@8964973228

Posted on: Jun 22, 2018. Tags: CHATURRAM SAHU KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

चले चलगा किसान आगे आषाढ़ बोयेला धान जाबो...छत्तीसगढ़ी किसान गीत-

भोरमदेव वनांचल, विकासखण्ड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी किसान गीत सुना रहे हैं:
चले चलगा किसान आगे आषाढ़ बोयेला धान जाबो-
नागर बईला सारी संग मा बीज घलो धर के जाबो-
जुर मिल कमाबो रे संगी मोर, धरती के सेवा में लग जाबो-
कांटा खूटी ला बिनबो हमन हां, बेड़े पार ला सुग्घर सुधारबो-
धने के थरहा लगाए के करहो तैयारी, गोबर खाद बिछाबो खेत में-
चले चल गा किसान आगे आषाढ़ बोये ला धान जाबो...

Posted on: Jun 21, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो ने 10 साल पहले कुआं खोदने काम किया, मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ...

ग्राम-धुरसी, पंचयात-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम, नानसिंह, विसाहू, बता रहे हैं कि उनके गांव में 2009 रिंग कुआ खुदाई का काम शुरू हुआ था जिसमे कुएं का एक रिंग खुदाई का 120 रूपया के हिसाब से काम कराया गया, उन्होंने 4 कुए खोदे 1 कुए में 12 दिन का समय लगा, इस प्रकार 48 दिन काम किया, 10 साल हो गए आज तक मजदूरी भुगतान नही हुआ, अधिकारी गायब हो गए, सफाई का काम भी नही कराया, संबंधित विभाग में आवेदन देने पर भी कोई जानकारी नही मिली : P.H.E.@9893882154, 9893458404, S.D.M@7587202092. संपर्क नंबर@8085182856.

Posted on: Jun 18, 2018. Tags: PREETRAM NANSINGH VISAHU SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: अमरबेल से खुजली का उपचार -

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज हम लोगो को शरीर मेंखुजली की समस्या का एक घरेलू उपचार बता रहे है, सामग्री : अमरबेल, आमतौर पर कहीं भी पाई जाती है जो पेड़ के ऊपर बेल की तरह छाई रहती है, पीले रंग की होती है कही भी मिल जाती है, उसको पत्थर से बारीक़ पीस ले, उसके बाद जहा पर खुजली होती है उस स्थान पर लेप करे, तीन दिनों तक लगातार लेप करने से पुराने से पुराना खुजली से आराम मिलता है. परहेज साबुन, तेल, का इस्तेमाल न करे, तथा गर्म भोजन का प्रयोग ना करे. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. अमित साहू@8964931287.

Posted on: Jun 12, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »