हम लोग हैं ऐसे दीवाने, सीजीनेट को गाते जाएंगे...
ग्राम-अमुवा, तहसील-मंझगवां, जिला-सतना, मध्य प्रदेश से रोहणी प्रसाद चौधरी जी सीजीनेट के सन्दर्भ में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हम लोग हैं ऐसे दीवाने, सीजीनेट को गाते जाएंगे-
जो लोग हमारे अनजाने, उनको भी बताते जाएंगे-
जो लक्ष्य अपना पूरा हो, उस वक्त तसल्ली पाएंगे-
हम लोग हैं ऐसे दीवाने...
हम तुम एक साथ चले, ये दुनिया कभी न सोचेगी-
अबला अब बलवान बने, निज शक्ति का ये संचार करे-
शोषित-पीड़ित-दलित जनों के, जीवन का संताप करे-
हम लोग हैं ऐसे दीवाने...
सीजीनेट को ले के आए हैं, सीजीनेट को गाते जाएंगे-
सतना का ये लक्ष्य है जो, हम उसको पूरा करेंगे-
सीजीनेट की धुन में आये हैं, सीजीनेट को पाकर मानेंगे-
हम लोग हैं ऐसे दीवाने...
Posted on: Mar 11, 2015. Tags: Rohini Prasad Chaudhari SONG VICTIMS REGISTER
हमें लूट रही मिलकर, ये काली सरकार...जन गीत
ग्राम-अमुवा, तहसील-मंझगवां, जिला-सतना, मध्यप्रदेश से रोहणी प्रसाद चौधरी जी एक जनगीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हमें लूट रही मिलकर, ये काली सरकार-
जागो-जागो नवजवान ! अपने हक को पहचान-
काहें बना तू अज्ञान-
हमें लूट रही मिलकर...
पास नहीं है जगह-जमीन, जल-जंगल हाय छीने-
जल-जंगल हाय छीने, गांव हो गए हीन-
हमें लूट रही मिलकर...
नहिया रहने को आवास, कब ले सहियो भूख-प्यास-
कब ले सहियो भूख-प्यास, कह रहे खूब भयो विकास-
हमें लूट रही मिलकर...
होय गए हैं साठेक साल, हाल हो गए बेहाल-
हाल हो गए बेहाल, खूबइ मोटा रहे दलाल-
हमें लूट रही मिलकर...
Posted on: Mar 10, 2015. Tags: Rohini Prasad Chaudhari SONG VICTIMS REGISTER
सीजीनेट वालों साथियों को मेरा नमस्कार है...एक गीत
ग्राम-लतियार, थाना-पनवार, जिला-रीवां, मध्यप्रदेश से राजेंद्र प्रसाद सीजीनेट पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
सीजीनेट वालों साथियों को मेरा नमस्कार है
सीजीनेट वालों को सबको मेरा नमस्कार है
हम गरीबों की, यही सुनी पुकार है
सीजीनेट ने ही, गरीबों की सुनी पुकार है
हम साथियों की, यही सुनी पुकार है
मेरा सबको नमस्कार है...
हम गरीबों के साथ में, रहने की जगह नहीं है
और रहने की ठीक से, व्यवस्था नहीं हो रही है
सीजीनेट वालों साथियों को, यही मेरा नमस्कार है
की वो मेरा काम जल्दी, पूरा कर सुनाएं
हम गरीब आदिवासियों, को आगे बढ़ाएं
यही मेरी पुकार है...
सीजीनेट वालों साथियो को, मेरा नमस्कार...
Posted on: Dec 15, 2014. Tags: Rajendra Prasad SONG VICTIMS REGISTER
50 adivasi families living from 50 years, No forest rights after repeated efforts...
Shivprasad Dhurve is calling from Chipaner village of Timarni Tehsil, Harda district in Madhya Pradesh and talking to villagers. They say it is an Adivasi village and 50 families have been living from about more than 50 years but don’t have Land deeds. They’ve been applying for Forest Rights but got no response from the govt. Sarpanch and other officials also don’t help. You are requested to call Tehsildar@9926326218.
Shivprasad Dhurve@8458824207
Posted on: Nov 23, 2014. Tags: FOREST SHIVPRASAD DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
We loosing land to upcoming dam, Rs 2 lakh per acre is too little compensation...
Ramprasad Dahariya is calling from Saranpur Kamta village in Dhanora Tehsil of Seoni District in Madhya Pradesh and says that villagers here are affected by Saranpur dam which is under construction. Rs 2 Lakh per acre is an insufficient amount for each family. Our land is grabbed at the cost of our livelihood if compensation is not increased we’ve no way but to commit suicide, he says. You are requested to call collector@9425827500 to help them. Ram Prasad Daheriya@9302202482
