री री लोयो रेला रेला रे रे रेला रे रे लोयो...गोंडी रेला गीत

ग्राम-किरंदुल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से बबीता कवाची, सोना मरकाम, अनुसुईया वट्टी, राधिका मरकाम एक गोंडी रेला गीत सुना रहे है:
री री लोयो रेला रेला रे रे रेला रे रे लोयो-
जौहर-जौहर बुढा देवतन जौहरी जौहर-जौहर-
तोहरा लागे बन जौहरी जौहर-जौहर-
रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला री री लोयो-
जौहर-जौहर लिंगो बाबा जौहरी जौहर-जौहर-
तोहरा लागे बन जौहरी जौहर-जौहर-
रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला री री लोयो...

Posted on: Nov 06, 2017. Tags: DHANSAY MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का हैण्डपम्प 1 साल से खराब है, उसमें लाल पानी निकलता है नदी का गंदा पानी पीते हैं...

ग्राम-कावडगाँव, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव की शर्मिला है जो बता रही है कि उनके गाँव का हैण्डपम्प 1 साल से अधिक से खराब है और उसमे लाल पानी निकल रहा है और ये चुआ और नदी का पानी पीते है| इसके लिए इन्होने ग्राम पंचायत में शिकायत किये थे तो सुधारने के लिए आये थे लेकिन सही पानी आ रहा है बोलकर वापस चले गए और अभी तक ठीक नहीं हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करें ताकि इनके गाँव में पानी की समस्या का समाधान हो सके: P.H.E.@9406469505. अधिक जानकारी के लिए गाँव में संपर्क@9516684079.

Posted on: Nov 05, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हम 10 आदिवासी महिलाएं स्व-सहायता समूह चलाती हैं 4 आंगनवाड़ी में खाना सप्लाई करती हैं...

ग्राम-नेरली, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ में आज गाँव की महिलायें लक्ष्मी, तामो और रामबती है जो बता रही हैं कि ये लोग सब मिलकर जगदम्बा महिला स्वसहायता समूह चलाती हैं जिससे लक्ष्मी, विज्जो, सामो, जयमो, सोमली, जोगी , रामवती,पालो, पिस्सो, सुको 10 सदस्य शामिल है जो सभी स्थानीय आदिवासी महिलाएं है ये रेडी टू इट फूड बनाते है और इसे चार पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र में देते हैं इन्हें सरकार के तरफ से सहायता मिली है जिससे ये अपना समूह चलाकर रोजगार कर रहे हैं और अपने काम को करते हुए बहुत खुश है | यह लोगों के लिए एक प्रेरणा है आप इन्हे मदद कर सकते हैं और इनसे सीख सकते हैं. लक्ष्मी आयाम@7898635937.

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे गांव के आंगनवाडी में बाउंड्रीवाल नहीं, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-नेरली, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां धनसाय मरावी के साथ में बोदी कश्यप है जो बता रही है कि उनके गांव का आंगनवाड़ी चारो तरफ से खुला है जिसमे बच्चो की संख्या 21 हैं यहां पर बाउंड्रीवाल की आवश्यकता है इसके लिए इन्होने अपनी बात को एक महिला अधिकारी के माध्यम से रखने का प्रयास किया था जिस पर इन्हें आश्वासन दिया गया था लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं आया इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात कर निवेदन करें जिससे आंगनवाड़ी में बाउंड्रीवाल का निर्माण हो सके: संकुल प्रभारी@7509798397, कलेक्टर@9179530000. CEO@9669577888.

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

दो साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर कोई सुनता नहीं है, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-नेरली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव की बुज़ुर्ग विधवा महिला दुल्लो बात कर रही हैं है जो उनकी गोंडी भाषा में बता रही है कि दो साल पहले इनके पति का निधन हो गया है और ये विधवा है और ये विधवा पेशन के लिए सरपंच सचिव के पास शिकायत की तो मिलेगा मिलेगा बोल रहे है लेकिन आज तक नहीं दिया गया है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारी से बात कर इनका विधवा पेशन दिलवाने के लिए अनुरोध करे: C.E.O.@9669577888. ग्राम में अधिक जानकारी के लिए संपर्क मितानिन @7566340917.

Posted on: Nov 02, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »