एक मात्र हैण्डपम्प ख़राब है, नदी के कुएं का पानी पीने से बीमार हो रहे है, कृपया मदद करे...
ग्राम-बरपटीया, पोस्ट-रमकोला, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे हैं 10 परिवार के लिए एक हैन्डपम्प है जो खराब है| अभी नदी में कुआं है उससे पानी पी रहे है, जिसका पानी पीने से ग्रामीण बीमार पड़ रहे है जब गाँव में डॉक्टर आता है तो वह कहता है, नदी के कुएं से पानी पीने के कारण बीमारी हो रही है.इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है ताकि गाँव में हैन्डपम्प लग सके| कृपया अधिकारियों पर दबाव बनाए. इन नम्बरों पर फोन करे: P.H.E@8120171919, C.E.O@9165689001, सरपंच@8463067024, सचिव@8462880401. सम्पर्क विजय सांण्डिल@9753443469.
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में नदी है जिस पर पुलिया नहीं है, उस पार ग्रामीणों के खेत है बारिश में बड़ी समस्या होती है...
ग्राम-कछार पारा, पंचायत-धवनकरा, पोस्ट-केवड़ा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के कृष्णासिंह नेटी बता रहे है गाँव की नदी में पुलिया नहीं है नदी के पार ग्रामीणों के खेत है. बारिश के दिनों में खेती कार्य के लिए बड़ी कठिनाई होती है| बैल तक नहीं जा सकते, सामान लाने ले जाने में बहुत समस्या होती है. बारिश में कई दिनों तक खेत में भी नहीं जा पाते है| वर्षो से मांग कर है. परन्तु हम किसानों की कोई नही सुन रहा है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से आग्रह कर रहे है कि नदी पर पुलिया बनवाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों को फ़ोन कर दबाव बनाएं: कलेक्टर@9826443377, सरपंच@9753749639, सचिव@8463022072, C.E.O@9165689001. कृष्णासिंह नेटी@8966033421.
Posted on: Apr 09, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
राम सुमिर ले ध्यान लगा ले, छोड़ जगत के काम रे, बोलो राम राम राम रे...भक्ति गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक भक्ति गीत सुना रहे है:
मेरो मन में राम तन में राम, रोम रोम में राम रे-
राम सुमिर ले ध्यान लगा ले, छोड़ जगत के काम रे-
बोलो राम बोलो राम, बोलो राम, राम राम, रे-
एक हाथ राक्षस को मारे, एक हाथ में जग को तारे-
जग में सुंदर है दो नाम, बोलो राम बोलो राम, राम राम-
मेरो मन में राम तन में राम, रोम रोम में राम रे-
राम सुमिर ले ध्यान लगा ले, छोड़ जगत के काम रे...
Posted on: Apr 09, 2018. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवाल नही बना है, बच्चे बाहर निकल जाते हैं, दुर्घटना का भय बना रहता है...
ग्राम-टुट्टीझरिया, ग्राम पंचायत-पकनी, पोस्ट-जजावल, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बालनसाय, रामविलास, सिन्धु बता रहे है गाँव की स्कूल में बाउंड्रीवाल नही होने की समस्या बता रहे है. सड़क किनारे स्कूल है बच्चे खेल कूद करते है, दौड़ते भागते वक्त डर बना रहता है दुर्घटना का, इस हेतु पंचायत में आवेदन किया है सरपंच को बोला भी गया है. लेकिन अभी काम चालू नहीं हुआ है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए ताकि बाउंड्रीवाल का निर्माण हो सके. इन नम्बरों पर फ़ोन करे: शिक्षा विभाग@ 9906278336, कलेक्टर@9826443377, C.E.O@ 9165689001. ग्रामीण शिवचरण@ 8516970286.
Posted on: Apr 08, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का बाँध 10 साल पहले टूटा, मवेशियों को खूब दिक्कत, हम सिंचाई भी नहीं कर पाते...
करचोला पारा, पंचायत-धुमाडाड, पोस्ट-गोविन्दपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि गाँव में एक बांध था जो दस साल पहले टूटा जिसके कारण गाँव में जल सकंट है, ख़ासकर यहाँ रहने वाले 20 परिवारों के लिए बड़ा समस्या है. अभी हालात यह है कि ग्रामीणों की मवेशियों को पिलाने का पानी एवं लोगों की जरूरतों के लिए भी नहीं मिलता है. खेती में सिंचाई नहीं हो रही. इस सन्दर्भ में ग्राम सुराज में कलेक्टर को आवेदन दे चुके है, परन्तु कोई ठोस पहल अभी तक नहीं हुई है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे.जल संसाधन विभाग@9826132225, विधायक@9926955054, कलेक्टर@9826443377. ग्रामीण मरावी@7049803093.
