हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-हिरमुर, ब्लॉक-लोहंडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से मंगलू कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 10 में हैंडपंप नहीं लगा है वहां 15 घर का जनसंख्या है इसके लिए उन्होंने समस्या निवारण शिविर में प्रस्ताव किया गया लेकिन आज तक हैंडपंप नहीं लगा है, ग्राम वासियों का कहना है कि हैंडपंप लगना चाहिए इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गयें नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क, सरपंच@9479010396, सचिव@7772823321, सीइओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694, (181783) GT
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA MANGLU KASHYAP PROBLEM WATTER
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, नाले का गंदा पानी पीते है, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-कुरली, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) प्रभुनाथ ठाकुर बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 3 में हैंडपंप खराब हो गया है, 2-3 साल से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| 50 घर की बस्ती है वहां के लोगों को आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है इस समस्या को लेकर PHE के पास आवेदन किए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई | इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात करके के हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें: संपर्क@9479157295, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694. (181626)
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM GUHAR LOHANDIGUDA PRABHUNATH THAKUR WATER
पीड़ितों का रजिस्टर: 3 लोगों की हत्या, मुझे जान से मारने की धमकी, घर छोड़ कर भागना पड़ा...
सुकरो वड्डे, ग्राम कटगांव, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि नक्सलियों ने उनके गांव के 3 लोगों की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद वे पलायन कर झारखट्टा में रह रहे हैं। उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। उन्हें सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है। वे जीवन यापन करने के लिए सरकार से एक जमीन की अपेक्षा करते हैं। संपर्क नंबर- 7646978529
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: JHARKHATTA KANKER KATGAON MAOIST VICTIM SUKRO WADDE VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे पिता और चाचा को नक्सलियों ने मार दिया, सरकार से कोई मदद नहीं मिली
सीमा ध्रुव, जो कि भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ में रहती हैं, बता रही हैं कि नक्सलियों द्वारा इनके पिता और चाचा को मारा गया था। जिसके बाद वे लोग गांव छोड़ कर भागना पड़ा। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। उनके परिवार में 10 सदस्य हैं। उनकी मांग है कि उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण के लिए एक नौकरी और घर बनाने के लिए जमीन मिलनी चाहिए। संपर्क नंबर@8103800614
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BHANUPRATAPUR CG JOB KANKER MAOIST VICTIM SEEMA DHRUW VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों की धमकियों से डर कर 10 साल पहले गांव छोड़ना पड़ा...
बिसलाल दुग्गा, जो कि फिलहाल भानुप्रतापपुर में रहते हैं, बता रहे हैं कि नक्सलियों की धमकियों के कारण उन्हें अपना गांव छोड़ कर भागना पड़ा। वे 2011 में पलायन करने के पहले ग्राम गुमड़ी में रहते थे। उनके परिवार में 7 सदस्य हैं। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8817071365
