हमारें पारे में आज तक बिजली नहीं लगा है, बच्चो को पढने लिखने में बहुत समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, (राउत पारा) ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षुराम लेकामी बता रहे है कि उनके गांव में बहुत सालों से बिजली नहीं है| 40 घर कि बस्ती है, चिमनी जलाकर रह रहें है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच के पास शिकायत कियें लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात करके गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क@9753213192, सरपंच@8959664806, सचिव@7697581341, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
