हमारे गांव के पंचायत भंवन हैण्डपम्प नही लगा है लोगों को दुर जाना पड़ता हैं...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवाराम करमा बता रहें है कि उनके गांव के गुरिया पारा में पंचायत भवन में हैण्डपम्प नही बना हैं, बाहर से आते हैं तो पानी दूर से लाना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिये हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुनवाई नही हुआ अभी तक हैण्डपंप नही बना , इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407692532, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jul 06, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG DEVARAM HANDPUMP WATER
पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में मीटिंग कर के पुलिस में हैं कर के मारे...
ग्राम पंचायत-मदपुर, ब्लाक-आंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं तुम्हारा बेटा पुलिस में गये हैं कर के बुरगुजी गांव के लोग मारे थे| गांव में मीटिंग कियें और बोले गांव में नहीं रहना हैं कर के गांव से भगा दिए| और उन्हें सरकार के तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिला| उनके बड़े भाई पुलिस में नौकरी करते हैं| और घर में मजदूरी करते हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7587455110.
Posted on: Jul 06, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
हमारे गांव में सीसी रोड नहीं बना है, बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कत होती है, मदद करें...
ग्राम-बोकम, पंचायत- बिरगाली, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से गांधी कवासी बता रहे हैं कि सीसी रोड ना होने के कारण आने जाने में दिक्कत होती है। बारिश में कीचड़ हो जाता है और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोड बनवाने के लिए आवेदन दे चुके हैं पर अभी तक पास नहीं हुआ है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या हल करवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच-8815830157, पीड़ित व्यक्ति-7974823507, CEO-9406016762.
Posted on: Jul 06, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BIRGALI CC ROAD CG GANDHI KAWASI PROBLEM ROAD
हमारे गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहें है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार नंबर 02, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़ ) से लखमा राम मरकाम सड़क न होने की समस्या बता रहे है,गाँव में गिट्टी रोड होने से गाड़ी आने-जाने में समस्या होती है, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिये है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है |एम्बुलेंस भी नहीं जा पाती है मरीज को गाड़ी तक बो के लाना पड़ता है| सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें है दियें गयें नंबर से बात कर के सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406043354, सचिव@9407684501, सीईओ@9406016762, संपर्क@7587784929.
Posted on: Jul 06, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LAKHMARAM MADKAM PROBLEM ROAD
हमारें गांव के हैण्डपंप से खराब पानी निकलता है पीने योग्य नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत बेंगरा, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बिज्जू राम कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 10 में हैण्डपंप लगा है उसमें 1 साल से गंदा पानी निकलता है पानी की बहुत समस्या है वहां 25-30 घर का जनसंख्या है कुआं का पानी पी रहे हैं कुआं का पानी पीने से सर्दी खांसी पकड़ लेता है, इस समस्या को लेकर उन्होंने पंचायत में शिकायत कियें हैं, लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप बनवाने में मदद करें: संपर्क@9406169979, सरपंच@9479224461, सचिव@9407749414, CEO@8889251366
कलेक्टर@8458956694
