रीवा : मैं क्वारनटाईन में हूँ, मेरे साथ परिवार के लोग भी है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-चौकिया, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से राकेश कुमार यादव बता रहे है कि लॉकडाउन में पंजाब में फंसे थे, किसी तरह से अपने पैसो से घर पहुँच गए है और अभी क्वारनटाईन में है उनके साथ परिवार के लोग भी है एक साल का छोटा बच्चा भी है, उनके परिवार के लिए राशन और बच्चे के लिए पोषण आहर की मांग कर रहे है,सरकार कोई मदद नहीं कर रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@628401590. (169229)

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAKESH KUMAR YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

जो भी शहरो से गाँव में आये है वे 14 दिन क्वारनटाइन में नहीं रह रहे वे जल्दी घर चले जा रहे हैं...

ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से उषा जी स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए निवेदन कर रही है वे कह रही हैं कि जो भी शहरो से गाँव में आये है वे लोग बराबर 14 दिन क्वारनटाइन में नहीं रहे है कोई 7 दिन कोई 3 दिन तो कोई 6 दिन रहकर घर चले जाते है, अभी आंधी तूफान बारिश का समय है तो उनको पंचायत भवन या सरकारी स्कूल में क्वारनटाइन में रखकर उनकी जांच की जाये और उनके लिए खाने पीने की व्यवस्था भी नहीं है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग से निवेदन कर रही है कि खाने पीने की व्यवस्था बनाई जाए और गाँव-गाँव में जाकर शिविर लगाया जाये और उनकी जांच की जाये | BMO जवा@8319634072. संपर्क नम्बर@9752437223

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG USHA VICTIMS REGISTER

रीवा : क्वारनटाइन से बाहर आया हूँ, खाने को राशन नहीं है, मैं मज़दूर हूँ, मुझे काम चाहिए...

ग्राम-लोहगढ़, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से दिलीप कुमार बता रहे है कि लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या परेशानी हुई है और वे मुंबई गए थे काम करने को और वहां पर लॉकडाउन में फंस गए थे | वहां पर खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं हुई, वे घर से 3000 पैसे मंगाकर ट्रक से घर आये और उनके माता पिता ने पैसे कर्ज लेकर भेजे थे | उनके गाँव में उनको क्वारनटाइन में रखा गया था उनको राशन भी नही दिया गया और उनको काम भी नहीं मिल रहा है वे रोजगार की मांग कर रहे है | सरकार द्वारा कहा गया था की हर मजदुर के खाते में एक हजार रूपये दिया जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ ये क्वारनटाइन से बाहर आ गए है उनके पास खाने को राशन नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : खाद्यान्न अधिकारी@7224893193, जनपद CEO@9407803480. संपर्क नम्बर@9109784723.

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DILIP KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

थाली रे काँपऐ, गेहूंअरे कॉपऐ, कॉपऐ कुसागए दोमे जी...बघेली कन्यादान विवाह गीत...

ग्राम-दोंदर कालोनी, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से बहनी दरबार की रानी बघेली भाषा में कन्यादान शादी गीत सुना रही है:-
थाली रे काँपऐ, गेहूंअरे कॉपऐ,कॉपऐ कुसागए दोमे जी-
माडऐ तरे कॉपऐ पापा हो फुलनेरा मा देतये बेटी का दान जी-
होते जो मोरे पापा ललका बुकुलना,बैठे है डेके फुलाए जी-
परिवारी पोटावाने मोतिया सुफलकरा,बेटी उरिन होई जाये जी-
अब काहे हथवा सकेले मोरे पापा,आई है धरम कई जानी जी...
CS

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: MARRIAGE SONG RANI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

पहले बिजली के खम्भे लगाए फिर खुद निकाल कर ले गए, अब अधिकारी फ़ोन नहीं उठाते, कृपया मदद करें...

टोडर कालोनी,ग्राम पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अमृत लाल अपने गाँव की समस्या से अवगत करा रहे हैं | उनके गाँव में बड़ी मुश्किल से बिजली लगाईं गई थी , नए पोल केबल , ट्रांसफार्मर सब लगाए गए थे , कुछ दिन लाइट जली उसके बाद से सारे केबल और खम्भे बिजली विभाग द्वारा निकाल लिए गए और अब ट्रांसफार्मर भी गिर गया है | गाँव में बिजली नहीं है बरसात आ रही है , सांप बिच्छू का डर रहता है , शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं हैं ,इसलिए वह सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं , कृपया मदद करें:जेई@8349747681, संपर्क@8827389351. (168482) DW

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: AMRATLAL ELECTRICITY PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »