हमारा कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बना है, नहीं होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है कृपया मदद करें
ग्राम बालीमेला, पंचायत एंगुरपल्ली, मंडल चिंतुर, अलूरसीतारामराजू आंध्र प्रदेश , कवासी जोगा जी बता रहे हैं उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना हैं वे लोग सलवा जुड़ूम के समय छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश में रह रहे हैं। जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण आंध्र प्रदेश के लोग जमीन नहीं दे रहे हैं इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिए कलेक्टर का कहना है बना देंगे करके बोल रहे हैं लेकिन अभी तक जाति प्रमाण पत्र नहीं मिला है इसलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके जाति प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करें। सरपंच 9493807871.डीएफओ:8985229252, 9491453281
Posted on: Nov 04, 2022. Tags: AP ASR BULTOO CASTE CERTIFICATE CHINTUR PROBLEM RADIO VALASA
कई सालों से खेती करते आ रहे हैं लेकिन आज तक जमीन का पट्टा नहीं मिला कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत बेगा, ब्लाक चिंतूर, जिला ईस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश से सोडी जयप्रकाश बता रहे हैं। उनका जमीन का पट्टा नहीं बना हैं इसके लिए उन्होंने कई बार सूचना किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसलिए मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें।कलेक्टर नंबर 8398085464, सरपंच नंबर:8500914092, संपर्क नंबर:9491223204.
Posted on: Nov 04, 2022. Tags: ANDHRA BULTOO CHINTUR EAST GODAVARI LAND PRADESH PROBLEM RADIO VALASA
संस्था के माध्यम से सोलर सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, 3 महीने से बंद हैं, कृपया मदद करें
ग्राम सुकालपाडू, पंचायत एडगुरपल्ली, मंडल चिंतुर जिला अलुरसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से कवासी सुकया जी बता रहे एसडीएस संस्था है उसके संस्था के माध्यम से सोलर सुविधा उपलब्ध कराई गई थी 3 साल पहले वह भी अभी बंद हो गया है। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को सुविधा हो। सरपंच:9493807871. अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9492545301, DEFO 8985252952,
Posted on: Nov 04, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR LIGHT PROBLEM RADIO VALASA
गांव में फॉरेस्ट विभाग वाले खेती करने नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें
ग्राम बालीमेला, पंचायत एंगुरपल्ली, मंडल चिंतुर, अलूरसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से गांव के ग्रामीण बता रहे हैं गांव में 44 45 घर की जनसंख्या है जो कि सलवा जुडूम के समय छत्तीसगढ़ से आए हैं। और गांव में फॉरेस्ट विभाग वाले बहुत परेशान कर रहे हैं। गांव में खेती करने से मना कर रहे हैं और वे लोग का जमीन का पट्टा भी नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें।सरपंच 9493807871.डीएफओ:8985229252, 9491453281. संपर्क नंबर:7587810586.
Posted on: Nov 04, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR LAND PROBLEM RADIO VALASA
गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है कृपया मदद करें
ग्राम सुकालपाडू, पंचायत एडगुरपल्ली, मंडल चिंतुर जिला अलुरसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से रावा जोगा जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड नहीं बना है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है बारिश के समय रास्ते में पानी भर जाता है कीचड़ हो जाता है गाड़ी नहीं चल पाती है कोई बीमार पड़ जाने से उन्हें हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके काम में रोड बनवाने में मदद करें ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके। सरपंच:9493807871. अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9492545301.
