हमलोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है, पानी के लिए अक्सर झगडा होता रहता है...
सुरुपारा, ग्राम पंचायत-लेद्रा तेलियापानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धनिया बाई बता रही है कि उनके पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है एक किमी दूर जाकर पानी लाना पड़ता है उसमे भी अक्सर लड़ाई हो जाया करती है उनके पारा में सात घर है |उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच से हैण्डपम्प की मांग भी की फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई. इनकी मांग है कि 7 घर के बीच एक हैण्डपम्प लगवा दें इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सचिव@9109560519, उपसरपंच@9644741264, P.H.E@9893883154. सम्पर्क@9165801357.
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: DHANIYA HANDPUMP HINDI KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
छिनगे अधिकार, मांगते वर्ष बिताये...जागरूकता गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक जागरूकता कविता सुना रहे हैं :
छिनगे अधिकार, मांगते वर्ष बिताये-
मांगने से मिला भीख, कोई अधिकार न पाए-
पंजा बन गंजा किया, आई कमल की फूल-
उनके ही चमचा बने, का चाट रहे तुम धूल-
मत चाटो अब धूल, बनालो अपनी टोली-
नही चलेगा देखी लेना ब्राम्हण की झोली-
एक बोट एक नोट दो, मान के तुम हाल...
Posted on: Jul 17, 2018. Tags: HINDI HINDI SONG KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got our Below Poverty Line and Ration cards after report on CGnet...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी और कमल भान बता रहे हैं कि वे दोनों विकलांग हैं और उनके राशन कार्ड की समस्या थी जिससे वे अपने आर्थिक जीवन से बहुत परेशान थे क्योंकि उन्हें बाज़ार से अधिक दाम में भोजन खरीदना पड़ता था, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया था पर कोई सुनवाई नही हुई तो उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया. कुछ समय पश्चात् उनका नाम गरीबी रेखा में जुड़ गया और राशन कार्ड भी बन गया ये साथी अब बहुत खुश हैं, सीजीनेट और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की| अशोक कुमार कोरी@9713063019.
Posted on: Jul 17, 2018. Tags: ASHOK KORI FOOD HINDI IMPACT KAMAL BHAN RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार-
सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम सभी को वात रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि वात रोग से पीड़ित व्यक्ति जीरा को 5 ग्राम पीस लें और नरगुंडी के पत्तो का रस एक छोटी चम्मच में लें और दोनों को मिला लें, उसके बाद एक गिलास मठा में सेंधा नमक स्वाद अनुसार मिलाकर जीरा और रसगुंडी के मिश्रण को मिलाकर सेवन करें, इस तरह से लगातार 7 दिन तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर 8462970635. इस तरह से हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों के उचित सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं
Posted on: Jul 17, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH HINDI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना और तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव के जुन्हापारा वार्ड में पानी की गंभीर समस्या है, वहां के लोगों को 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है, इस समस्या को उन्होंने सरपंच के पास रखा, मंत्री के पास गए लेकिन समस्या अभी भी बनी है, उनका कहना है हैंडपंप लग जाने से पानी की समस्या हल हो सकती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बातकर हैंडपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9009070789, गृहमंत्री@9926955054. संपर्क नंबर@9644510071.

