पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय गांव के लोगों को मीटिंग में शामिल होना पड़ता था...

लाछुन्द्र बिनसारियां पिता जयनाथ ग्राम-पिनगुंडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय गांव के लोगों को मीटिंग में शामिल होना पड़ता था| युवा लोग को बाहर पढ़ाने नही जाने देते थे बहुत प्रताड़ित करते थे| मारने के धमकी देते थे| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर वहाँ से भग कर अभी पुराने गांव में जाने से बहुत दिक्कत है| और उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7803942897.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED LACHHUNDRA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली होने के आरोप में 1 साल 6 दिन की सजा मिली थी...

ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उतर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम गावड़े पिता श्री मेहताराम गावड़े बता रहे हैं, 2013 में उन पर नक्सली होने का आरोप लगाया गया और 1 साल 6 दिन की सजा दी गयी| उनकी जमानत और रिहाई के मुकदमे में 1.5 लाख रूपये खर्च हुआ| परिवार ने उधार लेकर खर्च उठाया| बहुत परेशानी हुई| उनका कहना है कि सरकार हमारी मदद करे| संपर्क नंबर@9425268042.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: CG KANKER VICTIM STORY

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम पंचायत-तोयेनार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मुड़मा मूसा पिता वंजा बता रहे हैं , सलवा जुडूम के समय 2004 में अपना गांव छोड़कर नक्सलियों के डर से बीजापुर में रह रहे है, उस समय बहुत परेशानी होती थी| पुराने गांव का खेती बाड़ी को गांव के लोग कमाई करते है| यहाँ किराया मकान में रहते है, और बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305528817.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM MUDMA MUSA VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के कारण वे लोग अपना गांव छोड़कर आना पड़ा-

उर्मिला, कुलदीप, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से अपनी कहानी सुना रही हैं कि हमारे गाँव में नक्सलियों की बहुत दिक्कत थी| इसलिए हम लोग पूरे परिवार के साथ भागकर अन्यत्र आ गए नहीं भागते तो नक्सली लोग मार देते|भागकर दुसरे जगह आकर भी बहुत परेशानी होता है| पति कस देहांत हो चुका है और वे मजदूरी करके घर चलाती हूँ| कृपया पीडिता की मदद के लिए इन नंबर पर संपर्क कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करें| संपर्क नंबर पीड़ित@9406304479, ट्रेवल्स नारायणपुर@9425263888, जिला कलेक्टर@7587151099.

Posted on: Jan 04, 2022. Tags: CG DISPLACE MAOIST NARAYANPUR ORCHHA REGISTER URMILA KULDEEP VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों से कारण उन्हें अपना गांव छोड़कर आना पड़ा-

ग्राम पंचायत-गुडियापारा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कमला बाई बता रहे हैं, कि मैं और मेरे परिवार पहले नक्सली लोगों के साथ काम करती थी| हमने 6 साल नक्सलीयों से साथ काम किया|फिर जगदलपुर में जाकर 2014 में आत्मसमर्पण किया|कमला जी आगे बताती हैं कि अब अच्छा लग रहा है सरकार हमे जीने के लिए सारी सुविधाएं दी है जो एक सामान्य नागरिक को दी जाती है|@सीईओ @9490957735, कलेकटर@9425205669.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG KAMLA MAOIST VICTIM NARAYANPUR REGISTER SARENDER VICTIM SALAM

« View Newer Reports

View Older Reports »