हमारे गाँव में एक साल से बिजली के खम्बे और ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन चालू नहीं किया गया...
ग्राम-बिछिहर, पंचायत-घुमन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से नारेन प्रसाद अहिरवार बता रहे है कि उनके गाँव में पुरे दलित आदिवासी लोग रहते है, ये गाँव पूरा जंगल में है यहाँ न तो बिजली है न रोड है | 20 साल से उनके गाँव में बिजली नही है एक साल से बिजली के खम्बे और ट्रांसफार्मर लगा है, लेकिन बिजली का कनेक्शन नही दिया गया है बिजली बंद है, उनके गाँव में मिटटी का तेल भी नहीं मिलता है अँधेरे में रहना पड़ता है, बरसात के दिनों में सांप और बिच्छू का खतरा रहता है | इसलिए उनकी मांग है कि उनके गाँव में बिजली लगाई जाए ताकि वे लोग भी खेती कर सके | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली लगवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8381965898, जवा J.E.@9584224303, (169363) DW
Posted on: Jun 07, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM JAGDISH NAREN PRASAD AHIRWAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER YADAV
मैं लॉकडाउन में फंसा था अभी अपने गाँव में हूँ, कृपया राशन और रोजगार दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-कल्याणपुर, ब्लॉक जबा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से अनीश कुमार बता रहे है कि वे राजकोट में काम करते थे और लॉकडाउन में फंस गये थे किसी तरह वहां से अपने किराये से अपने घर 10 मई को आये है | सरकार ने हर मजदूर के खाते में एक हजार भेजने का बोला था वे पैसे अभी तक नहीं आये है और सरकार द्वारा खाने पीने का कोई राशन भी नही मिला और वे भूमिहीन है | इसलिए जनपद के सीईओ से कहकर इनको गाँव में काम दिलवाया जाए | जो एक हजार सरकार के तरफ से मिल रहा है वो भी उसको दिलवाया जाये इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7385591563
सीईओ@9407803480 (169265)
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: ANEESH KUMAR CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
बन बिंद्रा इक सुराईन गईया...बघेली भाषा में बिहाव गीत-
ग्राम-दोंदर कालोनी, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से रानी बहनी दरबार की सदस्य है वे बघेली भाषा में एक बिहाव गीत सुना रही है :
बन बिंद्रा इक सुराईन गईया-
चरका जली बन जाई जी-
एक मुहं फेरे दुसार मुंह फेरे-
तीसरा में सिंगवा गढ़ादय जी-
आज के दिन व् गए रे कर सिंगवा-
घर रोम बचरुवा मारे जी-
एके बन दाके दुसार बन दाके जी-
तीसरे में बचरुके साथ है जी-
बन बिंद्रा इक सुराईन गईया...
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: BAGHELI MARRIAGE SONG RANI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
10 गाँव का सर्वे किया, बाहर से लौटे मज़दूरों के पास काम नहीं है, कृपया जल्दी काम खोला जाए...
बहनी दरबार जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जन्मावती बता रही है कि जो लोग बाहर काम करने गए थे और लॉकडाउन के कारण अपने घर वापस आये है उनको कोई काम नहीं मिल रहा है पंचायत के तरफ से वो चाहे मजदुर या किसान हो जो मजदूर लौट के आये है तो उनके लिए कामकाज खोलने मांग कर रही है | कही मजदूर स्कूल में पेड़ो के नीचे है | उनके लिए खाने की समस्या हो रही है | इसलिए सीईओ से मांग कर रही है कि उनके लिए काम खोला जाये | जब से कोरोना वायरस के बारे में सुने है तब कोरोना वायरस फ़ैल जायेगा करके सब लोग डरने लगे है | वे 10 गाँव में सर्वे करके आये हैं | साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके काम दिलवाने का प्रयास करें : CEO अखिल श्रीवास्तव@9407803480. संपर्क नम्बर@ 9179324337. (167937)
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BAGHELI CORONA PROBLEM JANMAVATI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
ऐजी प्यारी ऐसी बहनी सन्देश कहीं भेजये, कोरोना महामारी को लेकर...बघेली कोरोना गीत
बहिनी दरबार,ग्राम-डभोर, तालुका-जबा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेचना कोरोना महामारी को लेकर एक गीत सुना रही है:
ऐजी प्यारी ऐसी बहनी शंदेशा कहीं भेजये-
बचे रइहा भईया कोरोना महामारी से-
ऐ जी कैसे के बची कोरोना महामारी से-
अपने ने देशवा में बड़ी फैला है-
ऐ जी हमरी ने देशवा नीद के पीडाए-
आज निकारा सहजारा जी-
ऐजी प्यारी ऐसी बहनी सन्देश कहीं भेजये...CS
