वनांचल स्वर : महुआ और मक्का लाई का लाटा खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और खून बढ़ता है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-बड़वार नवापारा, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से कन्हैयालाल केवट को गाँव के देवीलाल नेटी और टिकाराम मरावी बता रहे है कि उनके गाँव के पास तमोर पिंगला नाम का जंगल है, उस जंगल से प्राप्त तेंदू, महुआ, चार, भेलवा, कंदमूल का उपयोग वे लोग खाने के लिए करते है, महुआ का लाटा बनाकर खाते है, लाटा को मक्का के लाइ के साथ कूटकर बनाते है| लाटा खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और खून बढ़ता है, इससे आँखों की कमजोरी भी दूर होती है| इसलिए उनका कहना है कि लाटा को घर के सभी लोग अवश्य खाए और औरों को भी खिलाएं जिससे वे भी तंदरुस्त रहें |
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: DEVILAL NETI TIKARAM MARAVI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में सोसाइटी भवन खोला जाए जिससे ग्रामीणों को सुविधा होगी, पर कोई नहीं सुनता...
पुड़बे पारा, ग्राम-कटरा, पंचायत-धुमाडाड, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर
(छत्तीसगढ़) से राजकुमार सिंह, नन्दलाल नेटी, रामावतार आदि गाँव के लोग उनके पारा में सोसाइटी भवन बनाने की मांग कर रहे है. उनकी मांग है कि आबादी के हिसाब से गाँव में ही भवन बनाया जाये, कई बार सरपंच के माध्यम से जनपद में आवेदन दे चुके है परन्तु कोई निराकरण नहीं हो रहा है. ग्रामीण जनों की मांग है कि पुड़बेपारा में सोसाइटी भवन बनाया जाये ताकि लोगो को राशन लेने में सुविधा हो | इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए: कलेक्टर@9826443577, सचिव@9617217431, सरपंच@8959459879. नन्दलाल नेटी@9009529498.
Posted on: Apr 03, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे गोंडवाना राज बड़ा भारी...गोंडवाना गीत
पंचायत-नरोला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोविन्द मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे गोंडवाना राज बड़ा भारी-
देखे भर चलो संगवारी गोंडवाना राज बड़ा भारी-
मरावी वंश गढ़ किला हवे मंडला गढ़ में-
लड़े जबलपुर में गोंडवाना राज बड़ा भारी-
देखे भर चलो संगवारी गोंडवाना राज बड़ा भारी...
Posted on: Apr 01, 2018. Tags: GOVIND MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड और पुल की समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...
पंचायत-नरोला, पोस्ट-गोविंदपुर, तह्सील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोविन्द मरावी बता रहे है कि उनके गाँव में रोड पूरा उखड गया है, रोड में गिट्टी-गिट्टी हो गया है उसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होता है| अगर ढामरीकरण हो जाता तो अच्छा होता और उसी रोड में दो पुलिया है बरसात के दिनों में स्कूल आने जाने वाले बच्चो को और गाँव के लोगो को बहुत दिक्कत होता है और बाढ़ आने पर रुकना पड़ जाता है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर समस्या का समाधान करें: सरपंच@9009953874, सचिव@9009919083, जनपद C.E.O.@9165689001, S.D.M.@9165493212, कलेक्टर@9826443377. गोविन्द मरावी@9669591213.
Posted on: Apr 01, 2018. Tags: GOVIND MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
5 साल पहले बिजली के खम्भे गड़े थे, पर तार अभी तक नहीं लगे, अब भी हम अँधेरे में ही रहते हैं...
ग्राम-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी बाई
गाँव में बिजली की समस्या को लेकर बात कर रही है, वह बता रही है कि गाँव रेवटी के तेंदूपारा में बिजली नही है, 5 वर्ष पहले यहाँ पर बिजली के खम्बे लगा दिये गए थे लेकिन तार अभी तक नहीं लगाये हैं, इस सम्बन्ध में कई बार पंचायत स्तर पर बोल चुके है पर कोई सुनवाई नही कर रहा है, यह क्षेत्र राज्य के गृहमंत्री का है, बावजूद इसके हम ग्रामीण अँधेरे में रहने को मजबूर हैं, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज़्यादा फोन कर बात करे ताकि बिजली की समस्या का निराकरण हो सके: विद्युत विभाग@9575249349, लाइनमेन@9977823009, गृहमंत्री राम सेवक पैकरा@9926955054.
