पुणे : मैं मजदूरी करने आया था, लेकिन लॉकडाउन में फंस गया हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

मधुकर कोल्हाड़े जामखेड तालुका, अहमदनगर के रहने वाले है, वे मजदूरी करने को पुणे आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है | उनके पास राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9860589951
(167975)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MADHUKAR KOLHADE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

मुंबई : लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...

मंजीत कुमार झा नाला सोपारा ईस्ट पालघर मुंबई में रहते है, वे बता रहे है कि उनके पिताजी ऑटो चलाते है लेकिन लॉकडाउन के कारण सब बंद है उसके कारण इनके पास पैसे भी ख़तम हो गए है और राशन भी नहीं खरीद पा रहे है | खाने की बहुत दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7499820472. (168033)

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANJIT KUMAR JHA MUMBAI MH SONG VICTIMS REGISTER

री री लोयो रेला रेरे ला लोयो लोय...धान कटाई गोंडी गीत-

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र से माली चैतु कलमुटी एक गोंडी गीत सुना रहे है :
री री लोयो रेला रेरे ला लोयो लोय-
देवान लेवा लेवा लोय देवान आकी-
बाती वालीय वाल अपेन अंडाकाड वंजिंग-
कोयकड़ बलके मतोरय न नेरे कोदुम हेरे कोदुम हेरे-
कोदुम वतोराय अकेन माटेक अदेन बताय नागिले-
अकेन बताय नगिले पेकिनागी पुकीनागी नागिले-
पुकीनागी अकेंन वातान अकेंन वातान बातिन-
आयोंन काड़ाने अकेंन वातान अकेंन वातान डाकि पेकान...

Posted on: May 21, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADHCHIROLI MH GONDI SONG MALI CHETU KALMOTI

लॉकडाउन में फंसे है, डेढ़ महीने से घर से बाहर नहीं गए है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

आशा पोपट सिरके पुणे-9 कार्टज बाम्बूवाडी लिपाने बस्ती वीटभट्टी में रहते है, अभी वे लोग लॉकडाउन के कारण डेढ़ महीने से घर में ही है, पति नहीं है घर में तीन लोंग है| खाने के लिए राशन नहीं है, उनको राशन कार्ड में भी राशन नहीं मिलता है वे लोग बहुत परेशान है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि अधिकारीयों से बात करके राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7083520047. (166953)

Posted on: May 21, 2020. Tags: ASHA POPAT SIRKE CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

काम के लिये आये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं...

शांति पार्क, जे जे नगर, वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से जोगेश्वरी कश्यप बता रही हैं वे जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के रहने वाली हैं, वहां काम करने के लिये आये थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है और वे वहां पर फंस गये हैं, उन्हें राशन की समस्या हो रही है, मकान का किराया भी नहीं दे पाये हैं, वे 3 लोग हैं, सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निरकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7058084594. (167918)

Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JOGESHWARI KASHYAP MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »