Impact : डबरी निर्माण का पैसा एक साल से नहीं मिल रहा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है...

ग्राम-पुटनपारा, पंचायत-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास के साथ संतोष कुमार बता रहे है कि उनके गाँव में 2017 में डबरी निर्माण का काम चालू था और उसमे उन्होंने काम किये थे उसका पैसा एक साल से नहीं मिल रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने 20 दिन बाद उनका पैसा मिल गया इसलिए वे साथी खुश है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और जिले के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की| सरला@9479416334.

Posted on: Feb 07, 2019. Tags: CG IMPACT SANTOSH KUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

साल भर हो गया हमें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपी

ग्राम पंचायत-पाल खेरवा, विकासखण्ड, ओडागी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बिथईया और फूलमती बता रही हैं कि उन्हें साल भर से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है | उन्होंने संबंधित दस्तावेज कार्यालय में जमा किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया  जा रहा है, बैंक अधिकारियों का कहना है | खाते में पैसा नहीं है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें :  CEO@9926192534, सरपंच@8959004853,  सचिव@7089590204. संपर्क नंबर@7064718522.

Posted on: Feb 05, 2019. Tags: AGE CG JAYANTI AYAM OLD PENSION SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मन की वीणा से गूंजती ध्वनी मंगलम…स्वागत गीत-

ग्राम पंचायत-चपदा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से आरन्या एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
मन की वीणा से गूंजती ध्वनी मंगलम-
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम-
कैसे पावन सुहावन समय आज है-
आप आये अतिथियों में सरताज हैं-
देव की भाती पूजन करें आज हम-
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम…

Posted on: Jan 30, 2019. Tags: CG INDRASO NETAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WELCOME

देवी के मांगो में मंगिया शोहे…देवी गीत-

ग्राम-चपदा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्रीमती देवी एक देवी गीत सुना रही हैं :
देवी के मांगो में मंगिया शोहे-
बिंदिया बरमाले हरियर-हरियर ऐ मईया-
कहां पईबे मईया सोन के बिंदिया-
देवी के गलवा में हरवा शोहे-
अरे चुनरी पहिनावे लहरिया-लहरिया…

Posted on: Jan 29, 2019. Tags: CG DEVI RAJU RANA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गाँव में हास्पिटल नहीं है, 7 किलोमीटर दूर ईलाज के लिये जाना होता है…मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-कर्री, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव प्रासाद सिंह बता रहे है, उनके गाँव में हास्पिटल नहीं है, उन्हें ईलाज कराने के लिये 7 किलोमीटर दूर धर्सेडी जाना पड़ता है | आने जाने का रास्ता ख़राब है | रोगी व्यक्ति चलने की हालत में नहीं होते तो ईलाज के लिए उठाकर पैदल लेकर जाते हैं, इस तरह समय पर ईलाज न होने से लोगों की मौत भी हो जाती है | गाँव में मितानिन हैं लेकिन इससे समस्या हल नहीं होती | इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करे : कलेक्टर@9685700111, CEO@9977407988.

Posted on: Jan 29, 2019. Tags: CG HOSPITAL PROBLEM RAJU RANA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »