काम के लिए गुजरात गए थे, लौटे हैं तो गाँव में न पानी है न काम, पूरे हैंडपंप सालों से खराब है...
ग्राम-गुड, पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ में मौजेलाल आदिवासी और सोमनाथ कोल हैं जो बता रहे है कि लम्बे समय से ग्राम गुड के हैण्डपम्प पुरे जाम है पानी नहीं निकलता है बहुत दूर से पानी लाकर पीते है | दूर से साइकिल में पानी लाकर पीने में बहुत परेशानी हो रही है |मंगल बता रहे हैं काम करने गुजरात गए हैं बड़ी मुश्किल से लौटे हैं तो गाँव में पीने का पानी भी नहीं है और कोई काम भी नहीं है हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए PHE विभाग के कर्मचारियों के पास शिकायत करते है तो बोलते है कि हैण्डपम्प चालू है और हैण्डपम्प को खोलकर चले जाते है और बोलते है नहीं सुधरेगा | |इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : SDM@9754859545. संपर्क नम्बर@9109784723.
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA HANDPUMP PROBLEM JAGDISH MOUJELAL ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
तमिलनाडु से मुश्किल से पैदल वापस आये पर गाँव में कोई काम नहीं, काम दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-छिपिया, पंचायत-कोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ मोनू कोल, गुड्डन कोल, रजनीश कुमार, रानू कोल, वे लोग तमिलनाडु काम करने गए थे पैदल बड़ी मुश्किल से वापस आए हैं और बता रहे है कि जब लौटे है तब से उनके पास कोई काम नहीं है, घर में बैठे हुए है | उनके पास खाने पीने के लिए राशन भी नहीं है| वे लोग काम की मांग कर रहे है, सरकार द्वारा जो एक हजार मिलना था वो भी नहीं मिला है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके काम दिलवाने का प्रयास करें : S.D.M.@9754859545. संपर्क नम्बर@9109784723. (169490)
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUDDAN KOL RAJNEESH KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन ख़तम होने को आया पर इन आदिवासियों को अब तक राशन नहीं मिला, काम भी नहीं है...
ग्राम-थाड़ीपाथर, पंचायत-छतेनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश के साथ संगीता, नीता, बिमला, निर्मला, मंजू बता रहे है कि पूरा लॉकडाउन गुजर गया लेकिन आज तक 13 आदिवासियों को राशन नहीं मिला बहुत सारे लोगों को राशन के लिए समस्या हो रही है कई बार राशन के लिए अप्लाई किये उसके बाद भी नहीं मिला इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : S.D.M.@9754859545. सचिव नम्बर@9931355746, संपर्क नंबर@9522801598. DW
Posted on: Jun 08, 2020. Tags: CORONA FOOD PROBLEM JAGDISH REWA MP SANGEETA NEETA BIMLA SONG VICTIMS REGISTER
भीज रहा कागज़ बरस रहा पानी, लाल तेरे होने से बड़ी परेशानी...गीत-
ग्राम-दोंदर कालोनी, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से रचना देवी गीत सुना रही है:
भीज रहा कागज़ बरस रहा पानी-
लाल तेरे होने से बड़ी परेशानी-
पिपरी पीसे को सासू जी आएं
पीस रही पिपरी बरस रहा पानी-
लाल तेरे होने से बड़ी परेशानी-
भीज रहा कागज़ बरस रहा पानी-
लाल तेरे होने से बड़ी परेशानी...
Posted on: Jun 08, 2020. Tags: HINDI SONG RACHNA DEVI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
कुंआ सूख गया, हमारे मोहल्ले में पानी का कोई साधन नहीं, हैण्डपम्प लगाने से सरपंच मना कर रहे...
सुजीत कुमार दीपांकर ग्राम-उमरी गंगा बहरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे है कि उनके मोहल्ले उमरी गंगा बहरी में पानी पीने का कोई साधन नहीं है 30 घर की बस्ती है हमारे गाँव के सरपंच हैण्डपम्प लगाने से इंकार कर रहे है | हम चाहते है कि उमरी गंगा बहरी में एक हैण्डपम्प हो जाए तो अच्छा होता जो कुआँ बावली थे सब सुख गए है, अभी पानी पीने की बहुत समस्या हो रही है | एक अंधा व्यक्ति कुंए में गिरकर बीच में मर भी गया है इसलिए मदद के लिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है की सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्या हल करने में मदद करें : सरपंच@9907254038 CEO शुचिता सिंह@8860526244 संपर्क@8878123991. (169373) DW
