किसान स्वर : गन्ने की खेती करने के तरीके...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया गन्ने की फसल लगाने का तरीका बता रहे हैं| गन्ना लगाने से पहले उसके पत्ते को पहले साफ कर लें| उसके बाद तीन गाठी के समूह में उसे काट लें| गन्ना लगाने के लिये नालियां बना कर उसमे खाद डालना होता है और गन्ने को लेटा हुआ लगाएं | उससे पहले नाली में कीचड़ कर ले जिससे गन्ना अच्छे से लग जाये| फसल को 8 दिन में एक बार पानी देते रहना है| गन्ने की खेती के समय ये उपाय करने से फसल अच्छा हो सकता है| जनवरी से मार्च के बीच ये फसल लगाना चाहिये : कैलास पोया@9753553881.

Posted on: Mar 09, 2019. Tags: CG KAILSH SINGH POYA KISAN SONG SURAJPUR SWARA VICTIMS REGISTER

कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों...देश भक्ति गीत-

ग्राम-बोगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से किरन मार्को देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों-
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों-
साँस थमती गई नब्ज़ जमती गई-
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया-
कट गये सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं-
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया...

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG KIRAN MARKO PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

भींगे रे गघरा भींगे रे बटुआ भींगे बदनवा न...विवाह गीत -

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से किरण देवी एक विवाह गीत सुना रही है :
भींगे रे गघरा भींगे रे बटुआ भींगे बदनवा न-
झटपट से तिलक चढ़ा दे रे सढवा बरसे ला सवनवा न-
भींगे रे चीपा, भींगे रे लोट, भींगे गिलसवा न-
झटपट से तिलक चढ़ा दे रे सढवा भींगे बहनोंईया न-
भींगे रे गघरा भींगे रे बटुआ भींगे बदनवा न...

Posted on: Feb 24, 2019. Tags: KIRAN DEVI SONG VICTIMS REGISTER

गूचा-गूचा जकुर गूचा, सुसगू सान जकुर गुचा...कुरुक गीत-

पारा-दुबियाडीह, ग्राम पंचायत-इंजामी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता तिर्की कुरुक भाषा में एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं जिसमे सभी को प्रार्थना गाने के लिये बुलाया जा रहा है :
गूचा-गूचा जकुर गूचा, सुसगू सान जकुर गुचा-
दियाही भरोषा मन ला, इना हिनेला मन ला-
इसुत गुसान रई दया-
इसुत गुसान रई छामा-
गूचा-गूचा जकुर गूचा, सुसगू सान जकुर गुचा...

Posted on: Feb 21, 2019. Tags: CG ODGI SONG SUNITA TIRKI SURAJPUR VICTIMS REGISTER

निराला निकेतन में समाधियो का इतिहास... कहानी

जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से जय किशोर बिहार की एक इतिहासिक कहानी बता रहे है ये बता रहे हैं कि चतुर्भुज मंदिर के पास निराला निकेतन एक ऐसी जगह है जहा कई अदभुत समाधियाँ है ये समाधियाँ कई वर्ष पुरानी है जो इन्सान की नहीं बल्कि गाय,भैस और पालतू कुत्ते की समाधि है जिनकी संख्या सैकड़ो में है ये बता रहे है ऐसी समाधियाँ और कही नहीं है जब भी बिहार आये तो इन समाधियो का दर्शन जरुर करें-

Posted on: Feb 15, 2019. Tags: JAY KISHOR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »