8 साल से विधवा पेंशन के लिये आवेदन दे रहे हैं काम नहीं होता-

ग्राम-गोटा जमुरी, पंचायत-बोरंड, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से श्यामवती बता रही हैं वे 8 साल से विधवा हैं उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है, सचिव सरपंच लिख पढ़ कर ले गये है लेकिन कोई काम नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दिये गये नंबर पर अधिकारीयों से बात कर विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@7879772062, सचिव@7587422907, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@7587826284.

Posted on: Jan 01, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग नाशक घरेलू नुस्खा -

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बाउची का 250 तेल, दारूल हल्दी 500 ग्राम, करंज 500 ग्राम, पवाड बीज 500 ग्राम, हल्दी 500 ग्राम, बछ 500 ग्राम, मालकांगनी के बीज 500 ग्राम लें, सभी को पीस कर दरदरा चूर्ण बना लें, उसके बाद 1 लीटर पानी में डालकर उबालें जब आधा रह जाये तब उसमें आधा लीटर तेल डालकर उबालें जब पूरा पानी जल जाये केवल तेल बचे तो उसे छानकर ठण्डा कर रख लें, इसके बाद तेल को चर्म रोग में उपयोग कर सकते हैं खाने में चना, मूंग, भूंजी मछली का प्रयोग न करें संबंधित विषय पर जानकारी लेकर उपयोग करें : संपर्क नंबर@111061399.

Posted on: Jan 01, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मिर्गी बीमारी का घरेलू उपचार -

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी मिर्गी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार की पत्ती 50 ग्राम और गुलाब का फूल 50 ग्राम लें, उसके बाद 10 ग्राम अनार की पत्ती और 10 ग्राम गुलाब के फुलों को 500 ग्राम पानी में उबालें, जब पानी आधा बच जाये तब 10 ग्राम देशी गाय का घी मिला कर गुनगुना रहने पर सुबह शाम सेवन करने से एप्लेसी मिर्गी में आराम हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं तुलसी की पत्ती 50 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम, अजवाइन 20 ग्राम, पिसी सोंठ 10 ग्राम, राई 50 ग्राम लेकर सभी को पीसकर रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में तीन बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग कम करें नशा न करें अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी नृत्य महोत्सव पर चर्चा गोंडी में...

रायपुर (छत्तीसगढ़) से आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल हिरासन उईके अपने अनुभव को गोंडी भाषा में बता रहे हैं, इस महोत्सव के लिये वे राज्य में मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दे रहे हैं, ये आदिवासियों के धर्म, संस्कृति बचाने के लिये अच्छी पहल है जिसमे देश के अलग अलग राज्य से लोग शामिल हुये ये आदिवासी समाज और छत्तीसगढ़ वासियों के लिये बड़ी खुसी की बात है | वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं को नये वर्ष की बधाई दे रहे हैं |

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: GONDI HD GANDHI

« View Newer Reports

View Older Reports »