गाँव में सीसी रोड नहीं बना है, बनवाने के लिये मदद करें-

बड़ेकिलेपाल, गुमिया पारा नंबर 2, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से देवाराम करमा बता रहे हैं, गाँव में रोड नहीं बना है, अधिकारी आते हैं, गाँव का निरिक्षण नहीं करते बाहर से ही चले जाते हैं, रोड नहीं होने से बरसात में दिक्कत होती है, कीचड़ होता है, इसके लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव में सड़क बनवाने के लिये मदद करें: संपर्क नंबर@7389006876. सचिव@9406073934, सरपंच@9479238039, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (187638)

Posted on: May 20, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DEVARAM KARMA ROAD

पुल नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, बनवाने के लिये मदद करें

विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजूराम पोयाम बता रहे हैं, गाँव के पास नदी है जिसमे पुल नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के दिनों पानी भर जाता है| पुल बनवाने के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने के लिये मदद करें : संपर्क नंबर@7389006876. सरपंच@9770252457, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (187637)

Posted on: May 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG DEAM RAJU POYAM

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने बिना कारण ही जान से मार दिए, आर्थिक स्थिति से हैं परेशान...

ग्राम पंचायत- मालेवाही, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से रामेश्वर बता रहे है उनके घर में 6 परिवार है, उनके पिता कबुराम जी उनके चाचा को नक्सलियों के द्वारा 2005-6 के बीच मारे गए है, और उनका गांव शहर से 9 किलोमीटर अंदर गांव में है, उन्होनें कई बार कलेक्टर के पास शिकायत भी कियें, परन्तु अभी तक कोई मदद नही मिली है, सभी साथी से मदद कि अपील कर रही है| सम्पर्क नम्बर@ 9174552990.

Posted on: May 20, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA RAMESHWAR VICTIMS REGISTER

शौचालय अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं,

ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामूराम बता रहें हैं कि उनके गांव में सभी का शौचालय अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, और जीव जन्तु का डर बना रहता हैं, उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क@7646865931, सरपंच@9479238029, सचिव@9408073934, कलेक्टर@8488956694. GT

Posted on: May 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR RAMURAM TOILET

गांव में शौचलय अधुरा पड़ा है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है

ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल 03 (गांजोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से अनिल कुमार मंडावी बता रहें हैं कि उनके गांव में शौचलय अधुरा पड़ा है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने डर बना रहता है और बरसात के दिनों में बाहर नहीं जा सकते है, इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये वे साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क@7987120454, सरपंच@9407962439, सचिव@9408073934. GT

Posted on: May 18, 2021. Tags: ANILKUMAR MANDAVI BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR TOILET

« View Newer Reports

View Older Reports »