गांव में हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-साडरा बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमूराम कवासी बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप है वहां से आयरन पानी निकलता है| गांव के लोगों ने वहां से पानी पिने से बीमार पड़ जाते है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये थे लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7067589666, सरपंच@6268981371.

Posted on: May 28, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल 02, गुडियापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार बता रहे हैं उनके गांव में पानी की समस्या है| वहां 50 परिवार हैं जहाँ पानी की सुविधा नहीं हैं अन्य जगह पर पानी हैं परन्तु दूर है| लोगों को दूर से लाना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रह है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर से बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6267574417.

Posted on: May 28, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

हमारे गांव में दो महीनें से पानी के लिए परेशान हैं, कृपया मदद करें-

एरागाद्दा, गिरजाटोली, ग्राम पंचायत-बांकी, ब्लाक-गुरुंडिया, जिला-सुन्दरगढ़ (ओड़िशा) से चाँदमणि शाण्डिल्य साथ में सुमित्रा शाण्डिल्य बता रहे हैं उनके गांव में दो महीने से पाइपलाइन बिजली काट दिया गया है| दो महीनें से गांव के लोग परेशान है, गांव में एक हैंडपंप हैं परन्तु उसमे से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| और पानी के लिए गांव में कोई सुविधा नहीं है| इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने सचिव-सरपंच एवं कलेक्टर को भी दिए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, आज-कल हो जायेगा बोल कर गुमराह कर रहे हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान करने में मदद करें| संपर्क नंबर@7855948082, सरपंच@9438575654, BDO@9437577367, जिला कलेक्टर@9437082986.

Posted on: May 27, 2022. Tags: GURUNIA ODISHA PROBLEM SUNDARGARH WATER

हैंण्डपंप नही होने के कारण कुआं से पानी लाना पड़ता है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार नंबर02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू राम पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में हैण्डपंप नही है| हैण्डपंप नही होने कारण आधा किलोमाटर दुर कुआं से पानी लाना पड़ता है| वहां 20-25 घर कि जनसंख्या है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:PHE@8670541769, सरपंच@7587708124, संपर्क नंबर@7647907875, सीईओ@9406016762.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है,

ग्राम पंचायत-कोया, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अरुण कवासी बता रहे हैं, उनके में पीने के पानी का बहुत समस्या है| हैण्डपंप है लेकिन वहां से आयरन युक्त पानी निकल रहा है जिससे उस पानी को पीने में बहुत परेशानी हो रही है| लोग बीमार ग्रस्त हो रहे हैं| कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं, लेकिन आज तक उसका कोई प्रभाव नही हुआ| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर नया पारा में नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें| संपर्क सरपंच@7067378968, सीईओ@8889251366.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »