आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गर्मी की बीमारी का जडी बूटी से उपचार -

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-तुडपारास, जिला दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से बाबूलाल नेटी गाँव के साथी घसुराम नाग से बात कर रहे हैं जो वैद्य है और वो गर्मी की बीमारी के सम्बन्ध में कुछ जड़ी बूटी बता रहे है| गर्मी की बीमारी को ठीक करने के लिए एक जड़ी लाना है जिसका नाम सतावरी है जो जंगल में पाया जाता है इसके जड़ में कांदा रहता है और एक दवाई जो पानी रहता है इसे कुकडी चंडी कहते है इसका भी कांदा आलू जैसा गोल रहता है | इन दोनों को पीसकर घी में मिलाकर उबालना है| खिलाना है दूध के साथ या घी के साथ इसको हफ्ते में दो बार खिलाना है इसे बच्चो से लेकर बड़े आदमी और औरत तक सभी लोग खा सकते है| वैद्यराज घसुराम नाग@7646069821.

Posted on: Oct 19, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

दो दिन से एम्बुलेंस के लिए फोन कर रहा, अब गाड़ी किराया कर मरीज को अस्पताल ले जा रहा हूँ...

मकोड़ीपारा, ग्राम-केसापुर, जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) से मनोज भवानी बता रहे हैं ये 2 दिन से एम्बुलेंस के लिए फोन लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई गाडी नही आया बच्चे का स्वास्थ्य ज़्यादा खराब होने के कारण इन्हें प्राइवेट गाड़ी में दन्तेवाडा जिला हास्पिटल ले जाना पड़ रहा है. वे कह रहे हैं कि उनके गाँव में कोई स्वास्थ्य सुविधा नही होने के कारण यहां के लोगो को बीमार होने पर बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे इनके गाँव में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो सके | मनोज भवानी@8959795542, मुख्य चिकित्सा अधिकारी@9425591953.

Posted on: Oct 19, 2017. Tags: DANTEWADA BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

वृद्धा पेंशन नही मिल रहा और गाँव के व्यक्ति द्वारा मेरी जमीन हड़प लिया गया है, मदद की अपील...

ग्राम पंचायत-मंगनार, ब्लॉक और जिला-दन्तेवाडा, (छत्तीसगढ़) से श्यामलाल गाँव की एक विधवा महिला छनकी जी के साथ है जो उसे अपनी गोंडी भाषा में बता रही हैं कि इनकी पति का स्वर्गवास हुए 20 साल के करीब हो चुके हैं इन्हें वृद्धा पेंशन नही मिलता, इनके पास जमीन है लेकिन गाँव के किसी व्यक्ति द्वारा उस पर कब्जा कर खेती किया जा रहा है अधिक जानकारी न होने के कारण ये कही भी आवेदन नही कर सकी है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिए गए नम्बर पर बात कर दबाव बनाये जिससे इन्हें वृद्धा पेंशन मिल सके और उनकी ज़मीन का उचित समाधान हो सके | सरपंच@9189001025, सचिव@7587875406, कलेक्टर@9179530000. श्यामलाल@9713997981

Posted on: Oct 19, 2017. Tags: DANTEWADA SHYAMLAL SONG VICTIMS REGISTER

कौन है-कौन है कहाँ से वो आया...गीत

ग्राम-बालुद (फुलवारी माझीपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से उपदेश ठाकुर, रुद्रप्रताप ठाकुर एक गीत सुना रहे है:
कौन है-कौन है कहाँ से वो आया-
चारो दिशाओं में तेजेचा वो छाया-
उसकी भुजाये उसकी कथाएं-
आधी रथ तेरी तरफ शिव जी तेरी तरफ-
देखो जरा ये विचित्र माया-
कौन है-कौन है कहाँ से वो आया...

Posted on: Oct 19, 2017. Tags: SONG UPDESH THAKUR RUDRAPRATAP THAKUR DANTEWADA VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले के हैण्डपम्प में पानी नही आता, 20 घर के लोग आधे किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम पंचायत-केशापुर, जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) से गाँव के साथी पैकुरम ओयामी और मरकाम बता रहे हैं कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 12 में पानी की बहुत समस्या है, हैण्डपम्प है लेकिन उसमे पानी नही आता जिसके कारण इन्हें आधा किलोमीटर से पीने का पानी लाना पड़ता है जिससे 20 घर के लोग परेशान है इन्होने इस समस्या के लिए ग्रामसभा आवेदन किया लेकिन सिर्फ आश्वासन ही देते है , अभी तक इस पर कोई काम नही हुआ इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में पानी की सुविधा हो सके: P.H.E विभाग@9425558472, कलेक्टर@9179530000, सरपंच@7587001025, सचिव@7527875406.

Posted on: Oct 19, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »