भोपाल से पैदल रीवा में गाँव पहुंचे हैं वापस नहीं जाना चाहते हैं पर गाँव में कृपया काम दिलवाइये...

ग्राम-गुड़, पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गब्बर राम कोल बता रहे है  लॉकडाउन से पहले भोपाल शहर में काम करने हेतु गये थे कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन किया|  कई परेशानियों का सामना करके जैसे तैसे-पैदल गाँव पंहुचा जहाँ पर सरकारी सुविधा बिलकुल भी नही है| सरकार की ओर से मात्र एक हजार बैंक खाता में ट्रांसफर किये है सबसे ज्यादा जरुरी राशन एंव रोजगार की आवश्यकता है परन्तु किसी प्रकार की कोई सुविधा नही मिल पाया है, ग्रामीणों का कहना है राशन एंव रोजगार जैसे कार्य उपलब्ध कराया जाए जिसे ग्रामीण  गुजारा कर सके| इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान करने का प्रयास करें : SDM@9754859545,  संपर्क नम्बर@9510188951.

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: GABBAR RAM KOL CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER WORK

दो माह पहले मनरेगा में काम किए अब तक पैसा नहीं, और काम नहीं है भूखे मरने की स्थिति है...

ग्राम-गुड़, पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नन्दलाल आदिवासी बता रहें है दो महीनें पहले मनरेगा में कार्य किये जिसका मजदूरी भुगतान नही हुआ है जिस वजह से खाद्य सामग्री की समस्या है भुखमरी की स्थिति आ गयी  है  इस मनरेगा कार्य में लगभग 50 से अधिक मजदुर कार्य किये जिसमे से किसी का मजदूरी भुगतान नही हुआ है वे एक दूसरे मजदूर से भी बात करा रहे हैं जिनका नाम मौजीलाल है वे कह रहे हैं दो माह पहले किसान के यहां मेढ़बंधान का काम किया पर किसान कहते हैं कि सरकार ने नरेगा का पैसा नहीं भेजा और सचिव बोलता है कि पैसे किसान को भेज दिया है पर मेरे खाते में कोई पैसा नहीं आया है. कोरोना प्रकोप के कारण और दूसरे कार्य की कोई व्यवस्था नही हुई है इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गये अधिकारियों से फ़ोन नंबर पर बात कर मजदूरी भुगतान करने में मदद करें. CEO@9407803480. SDM@9754859545. संपर्क@7583034925

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: ADIWASI CORONA PROBLEM FOOD NANDLAL NREGA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

मिलने की कोशिश करना घर से नही निकलना...कोरोना गीत-

ग्राम-शाहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार कोरोना से जुडी एक सुना रहा है-
मिलने की कोशिश करना घर से नही निकलना-
कोरोना फ़ैल जाता है, कोरोना फ़ैल जाता है-
माना की अब तुम अपनों की यद् बहुत आये हो-
सपनों में खो जाओ तो आँख भर जाएगी-
लेकिन अपनों से मिलने की, अभी न कोशिश करना-
कोरोना फ़ैल जाता है, कोरोना फ़ैल जाता है-

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: CORONA SONG KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT

घर आकर खुश हैं पर नमक रोटी खाकर ज़िंदा हैं सरकार कृपया काम और भोजन की व्यवस्था करे...

ग्राम-अंसरा, पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ग्रामीण महिला मंजू बता रही हैं कि लॉक डॉउन की समस्या से लौट आये है | यहां खुश हैं पर खाने-पीने के साथ-साथ रोजगार की समस्या है | राशन नही मिलने से नमक रोटी खा कर दिन चला रहे हैं उनका कहना है की ग्राम पंचायत सचिव को संम्पर्क कर राशन एंव रोजगार दिलवाने में मदद करें इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है:सचिव@9981375764. संपर्क नम्बर@9522801591. (169560) RK

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANJU REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के बाद शहर से गाँव आये, पर हमारे पास काम नहीं, हमे रोजगार दिलवाने में मदद करें...

ग्राम- छतैनी ब्लॉक-जवा थाना-पनवार जिला-रीवा मध्यप्रदेश से राजनारायण वर्मा बता रहें है कि मै लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसा था और बड़ी मुश्किल से भूखे प्यासे किसी तरह अभी घर आ गया हूँ पर गांव में भी काम नहीं मिल रहा है और मेरे जैसे ऐसे ही दर्जनों और मज़दूर हैं हम सब परेशान हैं | सरकार द्वारा कहा गया था कि वापस आने वालों के खाते में एक हज़ार रू दिया जाएगा पर हम लोगों में से किसी के भी खाते में वह पैसा नहीं आया है |  सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके गांव में काम  चालू करने का प्रयास करें : जवा CEO@9407803480, SDM@9750859545. संपर्क नम्बर@7485961830. (169545)     

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAJNARAYAN VARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »