अगर हाथियों की समस्या का समाधान नही करते है तो हम लोग चुनाव में मतदान नही करेंगे...

कप पारा, ग्राम-मायापुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से महिलाएं बता रही है कि गाँव में हाथियों का आतंक बढ़ गया है ग्रामीणों की फसलों एवं घरों को पूरी तरह से तोड़ कर रौंद देते है, आये दिन लोंगो को हाथी द्वारा कुचलकर मार देने की घटनाएँ हो रही है| पहले हम सब ख़ूब ढोल, मांदल बजाते थे ख़ुश रहते थे, लेकिन जब से फ़िल्मी गाने बजने लगे है तभी से हाथियों का झुण्ड के झुण्ड आना चालू हो गये गाँवों की ओर, यह सब पहले नही होता था| महिलाओं का कहना है अगर हाथियों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द नही करते है तो चुनाव में मतदान नही करेंगे. इन नम्बरों पर फोन लगाए: कलेक्टर@99826443377, C.E.O@9165689001.

Posted on: Apr 21, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय का गड्डा खोद कर छोड़ दिया, आगे बनाने का पैसा नहीं मिल रहा, दिक्कत होती है...

बाजार पारा, ग्राम-केरता, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फवारो गिरी और श्याम बाई बता रही है, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण का गड्डा खोद दिया है, पर पैसा नहीं मिल रहा है जिसके चलते आगे शौचालय निर्माण नहीं हो पा रहा है. सरपंच सचिव से कई बार इस संबंध में बोला है परन्तु वो भी कुछ नहीं कर रहे है, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, अधिकारियों को अधिक से अधिक फोन लगाकर दबाव बनाएं ताकि शौचालय बन सके. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: C.E.O@9165689001, सरपंच@9754698337, सचिव@7746840190. श्याम बाई@9669032873.

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

सुख़ बरसाई दे समृद्धि बरसाई दे, भोले मोर किस्मत में, फूल बरसाई दे...भक्ति गीत

गाँव-सरससाल, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा मरावी एक भक्ति गीत सुना रही है:
सुख़ बरसाई दे समृद्धि बरसाई दे-
भोले मोर किस्मत में, फूल बरसाई दे-
धर्म ला बचाई दे, संस्कृति ला बचाई दे-
भोले मोर किस्मत में, फूल बरसाई दे-
ख़ाली ओंली मोर भर दे, खाली झोली में भर दे-
सुनले अर्जी मोर, सुनले मोर दिल की ला-
भोले मोर किस्मत में, फूल बरसाई दे...

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: SONG SUMITRA MARAVI VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में शौचालयों को अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल नेटी, रामदुलार पोया, राजेंद्र मरावी, सकलसिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव में शौचालय का दीवाल बनाकर छोड़ दिए और जो गड्डा खोदे थे उनमे पूरा मिटटी भर गया है| लगभग 11 महीने हो गया है और सरपंच बोलते है तो आज बनायेंगे कल बनायेंगे बोल बोलकर गुमराह कर रहे है| साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सरपंच@8463067024, सचिव@8462880401, C.E.O.@9165689001. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9753443469.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: RAMLAL NETI RAMDULAR POYA RAJENDRA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: बरगद के पेड़ की बुख़ार में उपयोगिता...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-करसी, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी गाँव के राम सेवक पैकरा से बात कर रहे है. वह उन्हें बरगद के पेड़ की उपयोगिता के बारे में बता रह है, बरगद का पेड़ लगभग हर गाँव में पाया जाता है इसका फल उपयोगी होता है, उसकी छाया भी उपयोगी होती है, और बरगद का दूध जिस व्यक्ति को बुख़ार हो उसकी नाभि में लेप लगाने से बुख़ार कम हो जाता है. बरगद का फ़ल भी पौष्टिक होता है इसे खाने से भी लाभ होता है. इस तरह हमाए आसपास की वनस्पतियों में बहुत गुण है जिनकी जानकारी हम लोगों को होनी चाहिए

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »