कविता : भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...
ग्राम पंचायत-मातला, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है स्कूली छात्रा राधिका पोटाई एक कविता सुना रहें हैं :
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के-
धर्म अलग हो जाति अलग हो वर्ग अलग हों भाषाएँ-
पर्वत सागर तट वन मरुस्थल मैदानों से आये-
फौजी के वर्दी में हम सबसे पहले हिन्दुस्तान के-
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RADHIKA POTAI SONG VICTIMS REGISTER
18 साल बीत गया नही मिला विकलांग पेंशन, आवेदन का कोई निराकरण नही...कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-गौरदंड, जिला-नारायणपुर (छतीसगढ़) से रामचंद विकलांग पेंशन नहीं मिलने की समस्या के बारे में बता रहे है, गौरदंड पंचायत के आश्रित उमरगाँव निवासी रामचंद जिनका की एक हाथ कट गया है, जो विकलांग है| पिछले 18 वर्षो से नहीं मिल रहा विकलांग पेंशन पंचायत स्तर पर सरपंच सचिव को विकलांग पेंशन हेतू मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं किये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करे. कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587829467. सचिव@9406361758. सम्पर्क ग्रामीण@7587329538. CEO@9425263888.
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: KEERTI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER SAHU
नही मिला निराश्रित वृद्धा पेंशन पिछले 8 सालों से, शिकायत का कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुख दाय आत्रम और उनकर साथ हैं ग्रामीण बिसालू राम बता रहा है निराश्रित वृद्धा पेंशन नही मिलने की समस्या उनके द्वारा बताया जा रहा वृद्धा पेंशन लगभग 8 सालों से नही मिल रहा है. जिसे ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत एंव जानकारी दिए गये परन्तु उनके द्वारा कोई पहल नही किये हितग्राही का मानना है सरकार के द्वारा लागू किये गया वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिए जाय जिसे आर्थिक सुविधा मिल सके इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है की दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारियो से अधिक से अधिक बात कर वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करे. सरपंच@7879772062. नरेश भंडारी सचिव@7587422907. कलेक्टर@9425205669. CEO@9425263888.
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAY ATRAM VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो...
देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू छत्तीसगढ़ी मिक्स गीत सुना रह है:
भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो-
ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
घरे सोहर हे ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
बर तरी खड़े हे बरातिय की, नीम तरी खड़े हे बारात-
ऐसन सइयाँ निरमोहिया, के चलव-चलव कहिथे बारात-
के चलव-चलव कहिथे बारात, के चलव-चलव कहिथे बारात...
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आवस पारा के हैण्डपम्प ख़राब है, पानी की समस्या हो रहीं है...कृपया मदद करे.
ग्राम-रेमावंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घस्या वड्डे बता रहे है कि, गाँव के आवस पारा के आँगनवाड़ी केन्द्र के पीछे हैण्डपम्प है जो पिछले 2-3 वर्षो से बंद पड़ा है|जिसके कारण आँगनवाड़ी के बच्चों को एवं उस पारा में रहने वाले निवासियों को पानी की समस्या हो रहीं है, इस संदर्भ में सरपंच, सचिव, कलेक्टर, जनपद सीईओ आदि सभी जगह आवेदन दिया है कि, हैण्डपम्प ठीक करवाने के लिए, 3-4 महीनें पहले बोले थे कि हैण्डपम्प बनाने वाले आ रहे है, लेकिन अभी तक ना तो आये ना ही ठीक हुआ|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे. CEO@9424263888. सचिव@9479023981. सरपंच@7647941713. अधिक जानकारी-ग्रामीण सम्पर्क@9407719820.
