Impact: Got our due pensions 10 days after reporting on CGnet, thanks...

ग्राम-धुमाधाड़, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं गाँव के वार्ड क्रमांक 6 के निवासी धीरु, शिवभजन, जयपाल, सहदेव, लीलावती को विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा था, उन्होने कई बार ग्रामसभा में आवेदन किया था, सरपंच सचिव का कहना था ब्लाक में अधिकारियों की बैठक ना होने से काम नही हो रहा है तब उन्होंने निराश होकर अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था. रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 10 दिन के अन्दर समस्या का समाधान हो गया है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. रूपलाल मरावी@7697080920.

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

कहां के पहुना कहां चली आया हाय रे कहां के पहुना...डोमकच गीत -

ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचरन जगत, राम सुभाष चटर्जी, सुखराम आयाम एक पारंपरिक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
कहां के पहुना कहां चली आया हाय रे कहां के पहुना – कहां चली आया रे कहां जग लोलो हमर गोडो ला धोवाय – खेला-खेला भले ले ले गोडो ला धोवाय लेरे गोडो ला धोवाय – गोविदपुर कर पहुना बरा पाटिया आया हाय रे गोविदपुर के पहुना – पारा पाटिया रे माझे खोर लोलो हमर गोडो ला धोवाय – खेला-खेला भले ले ले गोडो ला धोवाय लेरे गोडो ला धोवाय...

Posted on: Dec 15, 2017. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

ओ-ओ-ओ हाय मैं तो गावत हूँ गा...सीजीनेट गीत -

ग्राम-धुमाधाड़ (भगतपारा) जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल एक गीत सुना रहे है:
ओ-ओ-ओ हाय मैं तो गावत हूँ गा-
गाय के ददरिया सुनावत हूँ रे-
सीजीनेट स्वर निकाले-
मोबाइल रेडियो शुभ्रांशु सर रे भैया-
गोंडवाना क्रान्ति लाने-
हीरा सिंह मरकाम रे भैया-
सीजीनेट में रिकॉर्ड करा-
सीजीनेट में रिकॉर्ड...

Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

कहाँ उतरे छिप पोरय चला सुग्गा रे...पारम्परिक सुग्गा गीत -

ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुवर सिंह मरावी, प्रेम सिंह कुशवाह, हरिनाथ पोर्ते, मानसाय एक पारम्परिक सुग्गा गीत सुना रहे है:
कहाँ उतरे छिप पोरय चला सुग्गा रे-
कहाँ उतरे भगावां रे भैया कहाँ उतरे भगावां-
टाडी उतरे छिप पोरय चला सुगा रे-
अखरा उतरे भगावां चला सुग्गा रे-
काहे ला चिरी-चिरी कगा दबाना-
चल सुग्गा रे काहे ला कलम बना...

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

सेवा जोहारो हो मोरो धरती दाई...गोंडवाना गीत -

ग्राम-धुमाधाड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
सेवा जोहारो हो मोरो धरती दाई-
सेवा जोहारो हो मोरो धरती अन्न उपजैया-
तोर कुरामा खेल काय के जीवन ला बितायन-
सेवा जोहारो हो मोरो धरती दाई...

Posted on: Dec 10, 2017. Tags: RAJPAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »