स्कूल नहीं है बनाने में मदद करे|

ग्राम- हिन्दुसरु तहसील- बोरगामपरु जिला- भद्रदरी कोठागुडेम( तेलंगाना) से कुछ दीदी अपनी समस्या बता रहीं है| वे बता रहीं है की उनके गाँव में स्कूल नहीं है| ये करीब 15 साल से नहीं है| बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं, काफी दूर जाना पड़ता है स्कूल के लिए| इसकी शिकायत सरपंच से भी किया है| गाँव में स्कूल नहीं हैं, बचे शिक्षा से बंचीत रह जाते हैं|इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की उम्मीद करते हैं|CO@9705161754, शिक्षा विभाग 9704034277, DM @9440366555संपर्क नंबर रमेश नम्बरी 9100816601

Posted on: May 23, 2019. Tags: Bhadradri Kothagudem EDUCATION KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी

ग्राम- सिंहपुर तरहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से ओमकार मरकाम चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बारे में बता रहे है| चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की रात में पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बिच होता है| कभी कभी एक ही पल पर एक ही सीधी रेखा में होते हैं, और चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य की परछाया से होकर गुजरता है| पृथ्वी की परछाया में चण्द्रमा का कोई भी हिस्सा नहीं दिखाई नहीं देता, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं| सूर्य ग्रहण, अमावस्या के दिन चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है| कभ कभी चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बिच होता है उस समय चन्द्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ढक लेता है जिससे सूर्य पूरा दिखाई नहीं देता, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं|

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG EDUCATION KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

सौरमंडल के बारे में जानकारी

ग्राम- सिंहपुर तरहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से ओमकार मरकाम सौरमंडल के बारे में बता रहे है|
सबसे पहले ग्रह है बुध(मरकरी), दूसरा ग्रह है शुक्र(वीनस) तीसरा ग्रह है पृथ्वी(अर्थ), चौथा है मंगल(मार्स). पांचवा ग्रह है बृहश्पति(जुपिटर), छटा ग्रह है शनि(सैटर्न), सातवा ग्रह है अरुण( यूरेनस) और अठवा ग्रह है वरुण(नेप्टून). इसके अलावा प्लूटो भी है लेकिन वैगनिको के परिभाषा के अनुसार प्लूटो ग्रह में नहीं बैठता है इसलिए इसे ग्रहो के केटेगरी में नहीं रखा गया है|

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG EDUCATION KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

नाप के पैमाने की कहानी

ग्राम- सिंहपुर तरहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से ओमकार मरकाम नाप के पैमाने की कहानी सुना रहा है|
आज से सौ साल पहले लोग अपने बीते, पंजे, से ही लंबाइयाँ नापते थे| सभी लोगो के बीते और पंजे की लम्बाई अलग अलग थे, इससे लोगो को काफी परेशानी होती थी| लोग फिर एक ही पैमाना बना लिया, उसे छोटे छोटे हिस्सों में बाँट लिया| फिर उसी से गज, इंच प्रचलन में आया, पर हर एक देश का अपना अपना पैमाना था| वहां के लोग अपने अपने पैमाने से नापते थे| यह काफी परेशानी की बात थी| फिर फ्रांस सामने आया और पैमाने का एक यूनिवर्सल रूल लाया जो आज हम सब उसे इस्तेमाल करते है, वह है मीटर|

Posted on: May 17, 2019. Tags: CG EDUCATION KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

बच्चों के बीच रहो तो मन की चिंता, डर, तनाव सब दूर हो जाता है: आदिवासी आश्रम की शिक्षिका -

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-टाहकवाडा, विकासखण्ड-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से अमर मरावी छात्रावास की शिक्षिका रामकुमारी नेताम और कुमारी पिंकी नुरेटी से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रही हैं कि वे दोनों कांकेर से हैं और पहले उन्हें डर लगता था उन्होंने 2 अगस्त 2010 से बालिका छात्रावास में काम शुरू किया था, आश्रम में 127 बच्चे और 3 शिक्षिका हैं, स्कूल में पहली से 5 वी तक की कक्षा है, वे बच्चो के सांथ ही ज्यादा समय व्यतीत करती है, जब वे बच्चो के बीच होती हैं, तो उनके मन की चिंता, तनाव सब दूर हो जाता है, वे बहुत अच्छे से पूरा काम देखते है और संभालते हैं : अमर मरावी@9754684672.

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG CHHINDGARH EDUCATION SCHOOL SONG SUKMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »