हमारे पटेल पारा में पानी की बहुत समस्या है, नाला से पानी लाना पड़ता हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम-मूतनपाल, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनकूराम मुचाकी बता रहे हैं, उनके गांव के पटेल पारा में पानी की बहुत समस्या हैं, लोगों को 2 किलोमीटर दूर नाला से पिने के लिए पानी लाना पड़ता हैं, नहाने के लिए भी नाला जाना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक हैण्डपंप नही बना हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM WATER

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, नाले का गंदा पानी पीते हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार नंबर 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमाराम मरकाम बता रहे हैं कि उनकें गांव के तातीपारा में पानी की बहुत समस्या है| घर कि जनसंख्या है, नाला का गंदा पानी पीना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को बोले लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे| संपर्क@7587784929, CEO@9406016762, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401.

Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM WATER

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब हो गया पानी के लिये समस्या होती है…कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कपानार, विकास खण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं एक हैंडपंप में सोलर लगा है, परन्तु 2 साल से खराब हो गया है, आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता हैं, वहां 35 घर की बस्ती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7578214255, सरपंच@7587361492.

Posted on: Feb 10, 2022. Tags: BASTANAR BUDHRAM CG PROBLEM WATER

मेरा राशनकार्ड नहीं बना हैं बोंलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं,कृपया मदद करे...

ग्राम-संगवेल,पंचायत-संगवेल,ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़)से संतोषी मांडवी गुलोरी मांडवी बता रहे की|उनका राशनकार्ड नहीं बना हैं उनके घर में 6 जान रहते है दो लड़के दो लडकिया और पत्ति पत्नी हैं और जो पहले की कार्ड में चार लोगों की नाम था पर उनका 6 परिवार के लिए आलग राशनकार्ड बनेगा कहकर पहले की जो कार्ड में नाम कट दिया गया आब उनको आलग से कार्ड नहीं बना उनको आब राशन भी नहीं मिल रहा हैं उन लोग चाहते की उनका राशन कार्ड बाने| आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है|पीड़ित परिवार@9406105804 सरपंच@9406105640 सीईओ@9406016762

Posted on: Feb 10, 2022. Tags: (C.G) BASTANAR PROBLEM RATIONCARD SANTOSHI.MANDAVI

पुल नहीं होने के कारण लोगों को बरसात के दिनों में आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शांति पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव में पुल नहीं बना है| उस नदी में हमेशा पानी रहता है, बरसात के दिनों में बहुत समस्यों का सामना करना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच के पास शिकायत किये हैं लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के गांव में पुलिया बनवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7531864016, सरपंच@9770252457, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.

Posted on: Feb 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »