Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi and Gondi: 24th Dec 2019...
Today Keerti Sahu is presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi,in this latest edition of Bultoo Radio he is discussing the issues of Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: BULTOO RADIO CG KEERTI SAHU NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
आंगनवाड़ी भवन में बाउंड्रीवाल नही बना है, बच्चे बाहर निकल जाते हैं, दुर्घटना का भय बना रहता है...कृप
ग्राम-मालिनार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोनवती दुग्गा साथ में सावत्री बता रहीं है कि उनके गांव के आंगनवाड़ी भवन में बाउंड्रीवाल नही है छोटे-छोटे बच्चें दौड़ते-भागते रहते है जिससे दुर्डघटना का डर बना रहता हैइसके अलावा किचन भी नही बना जिससे खाना बनाने में बहुत दिक्कत होती है, इस हेतु पंचायत में आवेदन किया सचिव एवं सरपंच को लेकिन अभी काम चालू नहीं हुआ है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है की ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए ताकि बाउंड्रीवाल का निर्माण हो सके| संपर्क@7587788351, सरपंच@7647417113.
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: ANGANWADI CG NARAYANPUR PROBLEM SONG SONWATI DUGGA VICTIMS REGISTER
केंजारोय -केंजारोय केंजाकाया मावा...गोंडी गीत
ग्राम-बाहकेर, जिला-नारायणपुर ,(छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में संतोष कुमार उसेंडी रामसिंह सलाम गोंडी में देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
केंजारोय केंजारोय केंजाकाया मावा-
इद मावा देश ते हिन्दुस्तान मन्ता
रे रे लोयो रेला रेरेला-
भारत देश तुन नन्ना जोहार कियान्तान-
याया बाबा नु नन्ना जोहार केयाकान-
इद मावा देश ते हिन्दुस्तान मन्ता...
Posted on: Dec 23, 2019. Tags: CG GONDI SONG NARAYANPUR PRDIP JOGI
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु... गुरु वंदना
ग्राम-घुटापाल, पंचायत-गवरदंड, जिला-नारायणपुर(छत्तीसगढ़) से सरिता दुग्गा प्रियंका कोराम गरु वंदना सुना रहे हैं:
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु-
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरधान तुमि से पाए हम-
गुरों का सत्कार कभी ना भूलें हम-
इनता बनें महान गगन को छु ले हम-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु...
Posted on: Dec 23, 2019. Tags: CG NARAYANPUR SARITA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
गाँव पहुँच मार्ग नहीं, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करें-
ग्राम-गुटापाल, पंचायत-गवरदंड, पोस्ट-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में मलझर, रामचरण सलाम बता रहे है, कि गांव में रोड 10-15 साल पहलें जो कच्ची सड़क बनी थी थी उसे पुनः पाकी सड़क नहीं बनाई गई, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाने से आने जाने में भी बहुत दिक्कत होती है| इस संबध में ग्राम पंचायत और कलेक्टर के पास शिकायत भी की परन्तु उनके द्वारा भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई| इसलिए साथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि उपलब्ध नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे गांव में पक्की सड़क बन सके: CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587829467, संपर्क देवप्रकाश नाग@7587159536.
