गांव में पुल कि बहुत समस्या है, आने जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र जी बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के समय नदी में पानी भर जाता है, वहां के लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए पुल बनवाने की मांग कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817732439, सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008.

Posted on: Jul 05, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA DHODRIPAL MAHENDRA PROBLEM

पर्यावरण दिवस के बारे में बता रहे हैं...

अहमदनगर (महाराष्ट्र) से नरेंद्र हरियाणे पर्यावरण दिवस की बधाई दे रहे है:
पर्यावरण 1972 से मनाया जा रहा है पर्यावरण के बिना हम सब का जीवन अधूरा है पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिये पर्यावरण से ही पेड़ पौधे पशु पक्षी सब है पर्यावरण को दूषित न करे सभी लोग ज्यादा से ज्यादा साईकिल का उपयोग करें जिससे पर्यावरण बचा रहे अभी कोरोना काल चल रहा है वातावरण शुद्ध रखिये पर्यावरण को बचाइये|

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: MHARASHTRA NARENDRA HARIYANE STORY

हमारे मोहल्ला में नाली नहीं होने के कारण लोगों को बरसात के दिनों में परेशानी होती है. कृपया मदद कर

सुरेन्द्र कश्यप, ग्राम पंचायत-धुरागांव, मुंडीगुडापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड बना हलेकिन नाली नहीं बना है| बरसात के दिनों में घर में पानी घुस जाता है| तो लोगों को परेशानी होती है| वहां 20 घर की बस्ती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं| सरपंच सचिव भी आवेदन दिए हैं परन्तु अभी तक नहीं बना पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7828876137.

Posted on: Jun 23, 2022. Tags: BASTAR DRAIN LOHANDIGUDA PROBLEM

बरसात के समय और समस्या बड़ जाता है... मदद करें। Valasa

ग्राम -गारलाबंदम, मंडल-लक्ष्मीदेवी पल्ली, जिला -भद्राद्रि कोत्तगुडेम (तेलंगान) से माडवी अडमइया बता रहे हैं| ये गांव में ८ परिवार रहते हैं २किलो मीटर तक सड़क नहीं बना हुआ है आने जाने में दिक्कत होती है बरसात के समय और समस्या बड़ जाता है| सीजी नेट श्रोताओं को सड़क बनाने में मदद के लिए अपिल कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात करके मदद करें|सरपंच@8247605921,MRO@932919736, संपर्क @माड़वी अडमइया 7661872102

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM PROBLEM TELANGANA ROAD

पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ में अपना गाँव घर छोड़ तेलंगाना चले गए है-

ग्राम-कोयागट्टू, ब्लॉक-पल्वांचा,जिला-भाद्रद्री कोतागुदेम (तेलंगाना) से मडकम लक्ष्मण बता रहे है ,कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ में अपना गाँव घर छोड़ तेलंगाना चले गए है,तेलंगाना में 17 साल से खेती कर रहे जमीन को वहां कि सरकार कब्ज़ा कर पौधारोपण लगा रही है,और इन ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ वापस लौटने की धमकी दे रही है | लक्ष्मण का कहना है,अगर छ:ग वापस लौटे तो हमारे साथ फिर 2005 का अंजाम होने वाला है क्योंकि छत्तीसगढ़ में अभी भी हिंसा चल रही है | और वे कूली मजदूरी करके जीने वाले गरीब आदिवासी है,उन्हें छत्तीसगढ़ में कूली नहीं मिलती,हर साल कुली के लिए छ;ग सीमा पार कर आंध्र और तेलंगाना आना पड़ता है |और उनके बच्चे छोटे से तेलुगु भाषा सीखे है इसलिए वे छत्तीसगढ़ आने को तैयार नहीं अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@7337204323.

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM KOYAGATTU MADAKAM LAKSHMAN MAOIST PALVANCHA REGISTER T.G VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »