IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
कुंती नेताम, ग्राम शांतिनगर, पंचायत पादाकोड़ेपाल, ब्लाक बीजापुर, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ) से बता रहे हैं उनका राशनकार्ड बना था लेकिन 2014 में कट गया था। कई बार उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए थे लेकिन नहीं मिल रहा था। फिर सीजीनेट में उन्होंने अपनी समस्या दर्ज कराए फिर राशन मिल रहा है। तीन महीने हुए है। राशन ला रहे हैं। अभी वे लोग खुश है। सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं।
Posted on: Sep 28, 2022. Tags: BIJAPUR CG IMPACT
भांग मांगे मीठा-मीठा गांजा मांगे घुवू...नशा कविता-
ग्राम पंचायत-धुमाडंडा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक कविता सुना रहे हैं:
भांग मांगे मीठा-मीठा गांजा मांगे घुवू-
दारू मांगे चप्पल जूता की सोच सोच के पि-
भांग मांगे मीठा-मीठा गांजा मांगे घुवू-
दारू मांगे चप्पल जूता की सोच सोच के पि...
Posted on: Sep 23, 2022. Tags: CG NSHA PEAM PRTAPUR SURJPUR
IMPACT: सीजीनेट में अपनी संदेश रिकॉर्ड की रिपोर्ट करने के बाद कुछ दिनों के बाद उनका राशन कार्ड बन गया
पार्वती नेताम, ग्राम पंचायत पनेरा पारा, जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना था और राशन कार्ड नहीं होने के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था इसके लिए उन्होंने कई जगह आवेदन किया लेकिन नहीं बन पा रहा था फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी संदेश रिकॉर्ड की रिपोर्ट करने के बाद कुछ दिनों के बाद उनका राशन कार्ड बन गया इसलिए सीजीनेट के और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9456730642.
Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BIJAPUR CG IMPACT
२० साल से रह रहे हैं गाँव में अब तक बिजिली नहीं है...मदद करें
ग्राम-चिंताकुनट,पंचायत-मल्लेलमडूगु,ब्लाक-अश्वापुरम,जिला-भद्राद्रि कोत्तगूडेम राज्य तेलंगाना से संतोष बता रहे हैं कि तेलंगाना में २० साल से रह रहे हैं गाँव में अब तक बिजिली नहीं है बहुत मुश्किल सामना करना पड़ता है अधिकारियों के पास आवेदन किये थे लेकिन कोई समाधान नहीं मिला इसलिए सीजीनेट श्रोताओं से अपिल कर रहे है कि दिए नंबर पर बात कर के समस्या को समाधान करके में मदद करें |तहसीलदार@9392919719,संपर्क@8143914546.
Posted on: Sep 21, 2022. Tags: PROBLEM VALASA BULTOORADIO ASHWAPURAM(TS) LIGHT
फारेस्ट अधिकारियों जमीन छीनलिया अब जीने के लिए कोई आधार नहीं है ...मदद करें
ग्राम-चिंताकुनट,पंचायत-मल्लेलमडूगु,ब्लाक-अश्वापुरम,जिला-भद्राद्रि कोत्तगूडेम राज्य तेलंगाना से संतोष बता रहे हैं कि छत्तीगढ़ से आके २० साल हो रहा है जमीन आधार करके जी रहे थे फारेस्ट अधिकारियों जमीन छीनलिया अब जीने के लिए कोई आधार नहीं है कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपिल कर रहे हैं अधिकारियों से बात कर के जमीन और पट्टा दिलवाने में मदद करें |तहसीलदार@9392919719,संपर्क@8143914546.
