गाँव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...

ग्राम पंचायत-बुरुंगपाल, मुरुमगुडा, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सहदेव सिंह ठाकुर बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोग गड्ढा, नाला का पानी पीते हैं जिससे बीमार पड़ जाते हैं, पानी लेने के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, कभी कभी पहाड़ से नीचे उतरना पड़ता है, गाँव के निवासी आवेदन करते हैं लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव के पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9644059754, सीईओ@9933924884, संपर्क@9407780732.

Posted on: May 31, 2022. Tags: BASTAR CG PROBLEM TOKAPAL WATER

गाँव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...

ग्राम-लालीपारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बीजा राम बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, उनके पारा में एक ही हैण्डपंप है, गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को सौर ऊर्जा लगवाने के लियें बोले लेकिन उनलोग 10 हजार पैसा मांग रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव के पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच नंबर@7587076842, संपर्क नंबर@6205435548, PHE@8927173133.

Posted on: May 31, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM WATER

गांव में पानी की बहुत समस्या है. कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम सेठिया बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| गांव के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है| नाला का भी पीना पड़ता है| बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7999671792.

Posted on: May 30, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

हमारे गांव में 3 पारा में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-डिलमिली, ब्लाक-दर्भा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से पुरन पात्र बता रहे हैं डेगामापारा, बाजारपारा, पुलियापारा में पानी की बहुत समस्या है| हैंडपंप है परन्तु उससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं परन्तु अभी तक नहीं हुआ हैं मेन रोड पार कर के पानी लाते हैं| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सचिव@9406228766.

Posted on: May 30, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

हमारे गांव में तीन हैंडपंप ख़राब है, कृपया मदद करें-

सादे मरकाम, ग्राम-कुडुमखोदरा, पंचायत-बीसपुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| हैंडपंप ख़राब होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8236074362, सरपंच@9691410078, सचिव@9406286648.

Posted on: May 30, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »