हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथी बता रहे है कि गुही से बरपटिया 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमें रोड बनाया गया था रोड 15 दिन भी नहीं चल पाया था और उखड़ने लगा और आज उसकी स्थिति ऐसी है वहां पर चलना मुश्किल है, यह रोड 4 साल पहले बनाया गया था इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर नया बेहतर रोड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@07775266117, सचिव@9827127200, C.E.O.@9424166557. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8959551893.
Posted on: Feb 02, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
संसार के लोगो की आशा न किया करना...भक्ति गीत
ग्राम-चिंदडी, पोस्ट-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्णा मरावी एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
संसार के लोगो की आशा न किया करना-
यहाँ कोई नहीं अपना हरि नाम जपा करना-
अपना न समझ लेना यह देश बेगाना हैं-
एक दिन तो तुझे प्राणी वहीँ वापस जाना हैं-
हरिनाम की मस्ती में सदा मस्त रहा करना-
यहाँ कोई नहीं अपना हरि नाम जपा करना...
Posted on: Jan 30, 2018. Tags: Krishna Maravi SONG VICTIMS REGISTER
हमारे बैगा आदिवासी मोहल्ले में बिजली नहीं रहता है, बार-बार फाल्ट हो जाता है, परेशान है...
मोहल्ला चांउर डोंगरी, वार्ड 11, ग्राम-बांगर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुन्दर मरावी बता रहे है कि अमनिया से ग्राम बांगर विद्युत् कनेक्शन किया गया है जो केबल से किया गया है उसके कारण बिजली बंद हो जाता है फिर कुकदूर सबस्टेशन से लोग आते है सुधारते है फिर 2-3 दिन बाद फिर फाल्ट हो जाता है और बिजली बंद हो जाता है महीने में अधिकतर दिन बिजली नहीं रहती है उसके कारण बैगा आदिवासी लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता है उससे सर्प बिच्छू का भी डर रहता है. कृपया इन अधिकारियों को फोन कर मदद करें J.E.@9407703899, 9425241671. उदय मानिकपुरी@9589809048.
Posted on: Jan 30, 2018. Tags: SONG SUNDAR MARAVI VICTIMS REGISTER
Not getting widow pension from a year says old lady, Pls call officers to help...
From Kathra village, block Pratappur in Surajpur district of Chhattisgarh an elderly lady Son Kunwar says that she has not received her widow pension for the last one year whereas she has brought this matter to the attention of the gram sabha but to no avail. listeners are requested to call Secretary@ 9617217431, Sarpanch@8959459879, Collector@ 07775266117, District CEO@9424166557 and help Son Kunwar get her pension. For more@9617918186/7354620356.
Posted on: Jan 27, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken hand pump got repaired week after reporting on CGnet...
ग्राम-बरपाटिया, पोस्ट+थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथीबता रहे है कि उनके गाँव के कालपारा वार्ड क्रमांक 1 का हैण्डपम्प ख़राब था और उसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियो के पास किये थे पर कोई सुनवाई नहीं हो रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो एक हफ्ते में हैण्डपम्प को सुधार दिया गया है और अच्छा पानी भी निकल रहा है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. धनसाय मरावी@7354620356.
