हमारे स्कूल के हैंडपंप में आयरन युक्त लाल गंदा पानी आ रहा है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हमारे गांव के पाठशाला में नलकूप है जिसमे 3 महीने से गन्दा आयरन पानी आ रहा है. पाठशाला में 80 बच्चे, तीन शिक्षिका और तीन सहायिका है इन्हें पीने के पानी के लिए 200 मीटर दूर जाना पड़ता है समस्या के समाधान के लिए PHE विभाग में कई बार आवेदन किया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए ये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि विभाग के अधिकारियों से बात कर दबाव बनायें जिससे इनके पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके.P.H.E.@9424252366, B.D.O.@9425254247, कलेक्टर@07775266117. कैलाश पोया@9753553881.

Posted on: Aug 17, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

एक साल चार माह से 6 लोगों को मजदूरी का पैसा नहीं दिया गया, कृपया अधिकारी को फोन करें...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हमारे गांव में
पिछले साल मवेशियों को पानी पिलाने के लिए सरपंच द्वारा कुछ बांध बंधाने का कार्य कराया गया था, जिसमे लगभग 6 लोगो ने काम किया था इसमें रविन्द्र,जवाहिर,रामरतन आदि शामिल रहे, जिसका पैसा आज तक एक साल और चार माह बाद भी सरपंच द्वारा नहीं दिया गया, सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर दबाव बनाये जिससे इनका मजदूरी का पैसा मिल सके...सरपंच@7772911742, C.E.O.@9424166557, कलेक्टर@07775266117. कैलाश पोया@9753553881

Posted on: Aug 16, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय नागर जोत ले बो गा...रोपा गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक रोपा गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय नागर जोत लेबो गा-
रोपा कियारी नागर जोत लेबो जी-
आर जोते, पार जोते और जोते पोरिया-
चुंदी मुड़ी पखाल नगरिया दुनो बहिना करिया-
रोपा डोली में नगर जोत लेबो गा-
कोन हरा बीरा लगावे कोन बीरा ला पवराए-
राहर बीड़ा मारे बुढ़ीया हर लगावे...

Posted on: Aug 12, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

विश्व आदिवासी दिवस पर गीत: हा हाय आदिवासी दिवस ला, मनात...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया विश्व आदिवासी दिवस ९ अगस्त होने जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दे रहे है और गीत के माध्यम से भी लोगो को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे है :
हा हाय आदिवासी दिवस ला, मनात-
अम्बिकापुर राज भवन में जाव-
आदिवासी दिवस ला मनात-
दीदी, भय्या, बहिन मला, सबला बताव-
आदिवासी दिवस ला मनात...

Posted on: Aug 10, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

सुमरनी हो रही रे बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराए...गोंडवाना गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैंलाश सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
सुमरनी हो रही रे बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराए-
कौने करे तोर सुमरनी कौन पूजन हार-
शम्भु करे तोर आरती वो तोरे गुन गाए-
सुमरनी हो रही रे बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराए...

Posted on: Aug 06, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »